ग्वालियर-
मुरार में आनंद मिष्ठान भंडार-मकड़ी के जालों और गंदगी के बीच सड़ांध मारती मिठाई सामान फिंकवाया,जब कपड़ा हटाकर देखा तो छैने के रसगुल्लों में फफूंद लगी मिली और कीड़े भी। यह हाल था मुरार में आनंद मिष्ठान भंडार का। जिला प्रशासन और फूड विभाग की टीम इस दुकान पर सैंपलिंग के लिए पहुंची तो मिठाई कारखाने के हालात देखकर अधिकारी चौंक गए। क्षेत्र में मिठाई व नमकीन के लिए भीड़ लगने वाली इस दुकान पर बहुत गंदगी के बीच मिठाई बनाकर स्टॉक में रखी जा रही थी। हद तो तब हो गई, तब छैने के रसगुल्ले फफूंद और कीड़े लगे मिले। साथ ही मैदा और दूसरे कच्चे राशन सामान में भी गंदगी मिली।
अपर तहसीलदार नरेश गुप्ता ने रसगुल्ले और दूसरा सामान फिंकवाया। फूड विभाग ने दुकान संचालक आनंद सचदेवा के खिलाफ प्रकरण बनाया और गंदगी पर जुर्माने के लिए नगर निगम को सूचना दी गई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal