
मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर मिलावटी सामग्री न बिके। मिलावट खोरों व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आदतन मिलावट करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाए।
यह निर्देशमुरैना में चंबल संभाग की कमिश्नर रेनू तिवारी ने मुरैना भिण्ड के कलेक्टर व एसपी को दिए। श्रीमती तिवारी ने कहा कि जिनके सैंपल अमानक पाए जाएं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
कमिश्नर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रोजाना सुबह कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दूध, पनीर, मावा और दूध से बनने वाली मिठाई, पानी की फैक्ट्रियों, पानी की बोतलों की जांच करें। जहां क्विंटलों में मावा मिले, उसे वहीं पर जब्त करके उसका विनिष्टीकरण भी किया जाए।
कमिश्नर ने कहा किजन्माष्टमी सहित आने वाले अन्य त्योहारों में मिलावटी खाद्यान्न सामग्री का विक्रय नहीं हो। ऐसे में आज से ही ऐसी मुहिम चलाई चलाएं कि मिलावटखोरों में दहशत फैल जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक पानी, बर्फ फैक्ट्री पर छापे नहीं मारे गए हैं। पानी की बोतलों पर एक्सपायरी डेट जरूर देखें। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में प्रतिदिन 2-2, 3-3 छापामार कार्रवाई होनी चाहिए।
कमिश्नर ने कहा कि पिछले तीन सालों में जिन व्यवसायियों के खिलाफ अमानक स्तर की खाद्य सामग्री पाई गई थी, उनके यहां जरूर छापामार कार्रवाई की जाए। छापामार कार्रवाई की वीडियोग्राफी जरूर की जाए।
वहीं आईजी डीपी गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन पर मिलावट मिठाई नहीं बिके। त्योहारों पर हलवाई 7 दिन पहले से ही मिठाइयां बनाना शुरू कर देते हैं, जिसमें अधिकांशः पचमेल मिठाई घटिया तेल की होती है, जो 7 दिन बाद बदबू मारने लगती है। ऐसे हलवाइयों को रोका जाए। उनके सैंपल लें। मालनपुर में घी की कई फैक्ट्रियां हैं। अभी तक वहां से भी कोई सैंपल नहीं लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिलावट सामग्री बेचना और बनाना दोनों ही अपराध है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal