Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भारी बारिश बिगड़े हालात, शिवपुरी में पानी से घिरे 117 तो श्योपुर में 9 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

ग्वालियर- अशोकनगर और गुना अंचल।में हुई भारी बारिश ने शिवपुरी में हालात भयावह कर दिए। मुख्य नदियां पार्वती, सिंध उफान पर आ गईं, जिससे बदरवास और कोलारस के कई गांव पानी से घिर गए। प्रशासन ने बदरवास के रैंझाघाट में एनडीआरफ की मदद से 117 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। वहीं सिंध में उफान के चलते अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 8 गेट खोले गए।

उधर मप्र के मालवा और राजस्थान के कोटा-बारा क्षेत्र में हो रही बारिश से श्योपुर में पार्वती और चंबल नदियों में ऐसा उफान आया कि दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं। नदियों के उफान से राजस्थान को जोड़ने वाले तमाम पुल व रास्ते डूब गए।

इस कारण श्योपुर का राजस्थान के कोटा, बारा, सवाई माधौपुर, जयपुर आदि शहरों से संपर्क कटा गया है। इस बीच नदी में घिरे 9 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया। वहीं श्योपुर के सूंडी गांव में 264 लोग अब भी फंसे हैं, जिन्हें बचाने की कवायद अभी तक प्रशासन ने नहीं शुरू की है। उधर टीकमगढ़ में भी अलग-अलग जगहों से 10 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया। वहीं मुरैना में भी चंबल किनारे के गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

बढ़ता गया जलस्तर तो पहले 4 फिर खोले 8 गेट

शुक्रवार दोपहर 12.40 बजे मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए। इसके बाद 2:23 बजे 5 गेट खोले गए। इसके बाद भी जब पानी की लगातार आवक होती रही तो दोपहर 2:52 बजे 6 गेेट खोल दिए गए। वहीं शाम 5 बजे के करीब 8 गेट खोल दिए गए, जिनसे लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं जिले से सटे चंदेरी के राजघाट बांध व मप्र-उप्र की सीमा पर पिछोर क्षेत्र से लगे माताटीला बांध के भी 22 गेट खोले गए, जिससे निचले क्षेत्र में आने वाले गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

श्योपुर के सूंडी औ अड़वाड़ गांव में हालात खराब

पार्वती नदी की बाढ़ में टापू बने सूंडी गांव में 264 ग्रामीण फंसे हुए हैं। सूंडी के स्कूल व आंगनबाड़ी तक पार्वती नदी का पानी पहुंच गया है। ऐसे में कई लोग स्कूल, आंगनबाड़ी व मकानों की छत पर बैठे हैं। उधर श्योपुर को कोटा से जोड़ने वाला खातौली पुल गुरुवार दोपहर से डूबा है।

शुक्रवार को नदी का उफान बढ़ा और खतरे के निशान से 12 फीट ऊपर जलस्तर हो गया। पार्वती नदी के उफान से खातौली पुल पर 40 फीट और कुहांजापुर पुल पर 18 फीट से ज्यादा पानी था। उधर चंबल का जलस्तर 203 मीटर को पार कर गया है, जो खतरे के निशान 199.50 मीटर से लगभग साढ़े तीन मीटर ज्यादा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...