बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन समारोह में जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी के द्वारा ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया और इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन एवं रक्षित निरीक्षक – अशीष तिवारी भी मुख्य अतिथि के साथ रहे और परेड निरीक्षण करने के पश्चात कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेश की जनता के नाम भेजे गये संदेश का वाचन किया गया और समृद्धि के प्रतीक रंग – बिरंगे गुब्बारो को नीले आकाश के उचाईयो में छोड़ा गया ।

वही रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट कर कलेक्टर श्री चौधरी को सलामी दी गयी और परेड में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छठवी वाहनी, विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, प्रथम जिला पुलिस बल, द्वितीय होम गार्ड, डीएव्ही स्कूल, सनसाईन स्कूल, एनसीसी जूनियर, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, मदरसा अलखदीजा, शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, जुनियर रेडक्रास, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी- बैढन, इण्डियन चिलड्रेन ऐकेडमी स्कूल गनियारी, संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल, शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, स्काई लार्क पब्लिक स्कूल, एवं शौर्यदल के छात्र- छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया और वही मार्चपास्ट के दौरान कन्वेट विद्यालय बैढ़न के छात्र – छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत – प्रोत धुने बजायी गयी ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत – प्रोत तथा लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति देकर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगो का मनमोह लिया गया, उक्त संस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदिवासी कन्या परिसर, संत जोसेफ स्कूल, इण्डियन चिलड्रेन ऐकेडमी, काईट्स राईज, ई – कोल इंटरनेशनल स्कूल, डीएव्ही स्कूल, स्काईलार्क एवं युग चेतना स्कूल के छात्र – छात्राओं द्वारा देश भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रमो की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी ।
इन्हे मिला अव्वल स्थान
परेड में प्रथम स्थान- विशेष सशस्त्र बल को प्राप्त हुआ और द्वितीय स्थान – जिला पुलिस बल एवं तृतीय स्थान – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्राप्त हुआ और इसी तरह से जुनियर परेड में प्रथम स्थान – डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढ़न, द्वितीय स्थान – इण्डियन चिलड्रेन ऐकेडमी गनियारी और तृतीय स्थान – शौर्यदल को प्राप्त हुआ और संस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम स्थान पर इण्डियन चिलड्रेन ऐकेडमी बैढ़न, द्वितीय स्थान – आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर बैढ़न, तृतीय स्थान- संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल बैढ़न को प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों – कर्मचारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियो – कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
उक्त समारोह में सिंगरौली सिंगरौली विधायक – रामलल्लू बैस, नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर – श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जिला एवं संत्र न्यायाधीश- ऋतुरात बसंत कुमार, ऐ.डी.जे. – जेएस श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मेश्राम, सीजीएम- सुधीर सिंह ठाकुर, टीपी सिंह, न्यायाधीश – श्रीमती बबिता होरा, अंशु चौहान, मृणाल मोहित, जय कुमार जैन, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी- ऋतुराज सिंह, सहायक कलेक्टर- संघप्रिय, खनिज निगम पूर्व अध्यक्ष- व्हीपी सिंह (राजा बाबा), पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, कुन्दना चौधरी, नुपूर, स्वाती,नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे, डिप्टी कलेक्टर – बीपी पाण्डेंय, एसपी मिश्रा, एसडीएम- ऋषि पवार, सीएसपी -अनिल सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष – अशोक शाह, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष- शिवेन्द्र बहादुर सिंह, समाजसेवी- रामअशोक शर्मा, रमाशंकर शुक्ला, सीपी शुक्ला, कुन्दन पाण्डेंय, अमित द्विवेदी, रामशिरोमणि शाहवाल, प्रवीण सिंह, मानिकराम बर्मा, रामबहादुर दुबे, पार्षद- डीएन शुक्ला, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष- सुभाष शाह, भगवानदास शाह, सतेन्द्र शाह, बाबूराम जायसवाल, लल्लू शाहवाल, जगतलाल शाहवाल, अवनीश दुबे सहित भारी सँख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal