(मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़)
राजकुमार सिंह/कुलदीप सिंह
HS NEWS/सिंगरौली:-आज भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए जिले भर के पत्रकार कार्यकर्ता संघ माजन मोड़ बैढ़न में एकत्रित होकर पत्रकार कार्यकर्ता संघ जिला कार्यालय पर झंडारोहण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया।

जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह (सन्नी) के द्वारा झंडारोहण किया गया एवं सभी जिला कार्यकर्ता द्वारा भारत के गौरव तीन रंग के झंडे को सम्मान दिया गया एवं गरीब बच्चों के बीच में पत्रकार कार्यकर्ता संघ के कार्यकर्ता ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
_जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार उपाध्याय जी का माला पहनाकर किया गया स्वागत एवं साथ ही साथ प्रदेशाध्यक्ष ने भी खुश होकर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह का माला पहनाकर किया स्वागत। साथ ही झंडारोहण के साथ भारत का राष्ट्रगान गाकर एक दूसरे से गले मिलकर भारत की आजादी का हृदय से आभार व्यक्त किया।_
_प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्याय जी के उपस्थिति में श्री कुलदीप सिंह ने यह वादा और इरादा किया कि हमारे कार्यकर्ता जिले में न्याय की लड़ाई और गरीबों को उचित न्याय दिलाने में हमेशा तत्पर रहेंगे।
रहे मौजूद
राजकुमार शर्मा सीपीआई पार्टी के सहायक सेकेट्री, अरुण सिंह मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्याय कुलदीप सिंह, संतोष चतुर्वेदी, सुनील दुबे, राजेश सिंह, राजेश कुमार, दीपक सिंह, राजेश वर्मा, राघवेंद्र सिंह, अनिल आनंद, दीपक सिंह, राजेश सिंह, राजेश वर्मा, सुनील पनिका, उदय राज, रामनरेश, आजाद सनी विश्वकर्मा, अन्य लोग रहे मौजूद।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal