ग्वालियर
परिवार में मां ही एक ऐसी स्त्री होती है जो अपनी खुशियां परिवार की खातिर कुर्बान कर देती है, लेकिन अंत में जो कुछ अच्छा होता है उसे पुरुष अपनी समझदारी और होशियारी बताता है। कोई गलती होने पर महिला को जिम्मेदार ठहराया जाता है। बच्चों की पढ़ाई हो या फिर बिजनेस में घाटा। महिला के इसी दर्द को नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया। रंग कुटुंब संस्था की ओर से जीवाजी यूनिवर्सिटी के गालव सभागार में “एक और दिन’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि परिवार की इच्छाओं की खातिर वह अपने सपने को मन में ही दबा लेती है और कई बार बलिदान भी कर देती है। उसकी खुद की इच्छा उन सब के बीच दबकर रह जाती है। 70 मिनट के इस नाटक में आधुनिकता के युग में परिवार में बढ़ रहे मनमुटाव को बताया गया है। नाटक का अंत भी ऐसे ही सवाल पर खत्म होता है कि आखिर कब हम परिवार में अन्य लोगों की भावनाओं को समझेंगे?
नाटक के इस दृश्य में पति और प|ी के बीच आपसी विवाद को दिखाया गया।
स्थानीय कलाकारों ने अभिनय से लेकर निर्देशन किया, रंग कुटुंब संस्था की ओर से हुआ कार्यक्रम
जिस बेटी को दुलार कर बढ़ा किया, उसे सपने में मां याद करती
नाटक- एक और दिन
निर्देशक- सीमा सोनी लेखक- शांति मल्होत्रा
समय- 1 घंटा 10 मिनट
कलाकार- मां का किरदार सरिता सोनी ने, पिता का शैलेंद्र शर्मा, बेटी का खुशबू सोनी, बेटे का अजय तिवारी, बेबी का अपर्णा त्रिपाठी और रेडियो जॉकी का किरदार पूजा शर्मा ने नाटक में निभाया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal