Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

छह पुलिसकर्मियों के खिलाफप्रकरण दर्ज कराया एसपी ने , बेलगढ़ा थाने की हवालात मेंकिसान की मौत, एफआईआर दर्ज

ग्वालियर
डबरा के पास भितरवार विकासखंड अंतर्गत बेलगढ़ा थाने की हवालात मेंकिसान की मौत के बाद भितरवार थाने के सामने परिजनों का चक्काजाम नौ घंटे तक चला। रविवार की दरमियानी रात लगभग 2ः30 बजे मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने परिजनों की मांग मानते हुए बेलगढ़ा थाने के आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर भितरवार थाने में जीरो पर हत्या का मामला दर्ज कराया, तक परिजन माने और चक्काजाम खत्म हुआ। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल एंबुलेंस से भिजवाया गया। मृतक किसान सुरेश का पीएम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा रविवार को ग्वालियर में किया गया। इस पैनल में डॉ. एस जुगरान, डॉ. चंद्रशेखर बाघमारे और डॉ. नितिन थे। पीएम रिपोर्ट में मृतक की गर्दन पर गला कसने के निशान पाए गए हैं और हाथ के पंजे और कोहनी के बीच चोट का निशान मिला है। मृतक के कपड़े और बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट विनायक गुप्ता की देखरेख में हुआ।
पीएम के दौरान गर्दन पर गला कसने और हाथ पर चोट के निशान मिले
गौरतलब है कि बेलगढ़ा थाने की हवालात में बंद बाजना गांव निवासी सुरेश पुत्र हरगोविंद सिंह रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मृतक से मारपीट किए जाने और मारपीट से ही मौत होने के आरोप लगाए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने ऑन ड्यूटी स्टाफ को निलंबित कर दिया था। घटना को लेकर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात थाने में मौजूद स्टाफ में शामिल एएसआई विजय सिंह, आरक्षक नीरज प्रजापति, आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक धर्मेद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण मिश्रा और सैनिक अहसान खान के खिलाफ 302 और धारा 34 के तहत फरियादी मृतक के छोटे भाई अलफ सिंह पुत्र हरगोविंद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। इससे पूर्व लगभग 12ः30 बजे पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन भितरवार पहुंचे थे और चक्काजाम कर रहे परिजनों को समझाया, लेकिन वे मामने को तैयार नहीं हुए। जब सारी कोशिशें नाकाम हो गईं, तो करीब 2ः30 बजे एसपी ने प्रकरण दर्ज कराया।
हालातों को देखने गांव पहुंचे एडीशनल एसपी
किसान की मौत के बाद गहराए आक्रोश को देखते हुए शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे तक परिजनों के साथ समाज के लोग सड़क पर चक्काजाम कर बैठे थे। करीब नौ घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद दूसरे दिन यानी रविवार को पुलिस के अधिकारियों की नजर किसान के गांव पर रही। रविवार को हालातों का जायजा लेने के लिए एडीशनल एसपी देहात सुरेंद्र सिंह गौर बाजना गांव में पहुंचे। यह मामला चर्चाओं में ज्यादा गर्मा गया था और इसकी चर्चा दिनभर शहर कस्बे की गली बाजार में चलती रही। मृतक किसान की अंतिम यात्रा उसके गांव बाजना में निकाली गई। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में समाज के जनप्रतिनिधियों सहित पूरा गांव शामिल हुआ।
एसपी से बोली महिलाएं-जब तक मामला दर्ज नहीं होगा लाश को कोई हाथ भी नहीं लगाएगा
आधी रात को चक्काजाम कर रहे नाराज परिजनों के बीच जब पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन पहुंचे, तब महिलाओं ने मृतक के शव को घेर लिया। जब एसपी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया तब मौजूद महिलाओं ने साफ इनकार करते हुए कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक लाश से हाथ भी मत लगा देना। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पांच थानों से बुलाया गया पुलिस बल अलर्ट कंडीशन में था। आखिर मामला दर्ज होने के बाद चक्काजाम खोला गया।
आधी रात को मैं खुद मौके पर पहुंचा और मृतक के परिजनों को समझाया। मामले को लेकर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इनमें पांच पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड सैनिक शामिल है।
– नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...