Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

व्यापारियों पर जिला प्रशासन रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई कर रहा है, जो कि गलत: बहिरानी

ग्वालियर-
दूध व खाद्य पदार्थ का एक सैंपल फेल होने पर जिला प्रशासन व्यापारियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई कर रहा है, जो कि गलत है। इस कानून का प्रयोग जघन्य अपराध के मामले में किया जाता है। यह बात सरकारी वकील व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 (फूड सेफ्टी एक्ट) के विशेषज्ञ संजय बहिरानी ने चेंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। दरअसल शहर के व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से समझाने के लिए चेंबर आॅफ कॉमर्स ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
मानकों के अनुरूप ही बेचें खाद्य पदार्थ और अन्य सामान: बहिरानी
इसमें श्री बहिरानी ने बताया कि सैंपल फेल होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है परंतु यदि सैंपल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया जाता है तो एक्ट में सजा का भी प्रावधान है| इसलिए व्यापारियों को इस एक्ट के संबंध में पूर्ण जानकारी होना चाहिए।
उन्होंने व्यापारियों को बताया कि किसी भी खाद्य वस्तु का विक्रय एवं उत्पादन के लिए विभाग से रजिस्ट्रेशन अथवा लाइसेंस अनिवार्य रूप से लेना होता है।
ढाई से साढ़े बारह लाख तक के टर्नओवर पर रजिस्ट्रेशन और इससे ऊपर लाइसेंस दिया जाता है। व्यापारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बेची व उत्पादित की जा रही वस्तु एक्ट के मानकों के अनुरूप ही हो।
साथ ही नमूना लेने पर विभाग से फार्म 5 ए की प्रति जरूर लें।
इन बिंदुओं पर शासन को पत्र लिखेगा चेंबर
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि एक्ट की खामियों को दूर करने शासन को पत्र लिखा जाएगा। वहीं चेंबर भी व्यापारियों से कमियों को दूर करने के लिए कहेगा। इस अवसर पर मानसेवी सचिव डाॅ. प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन समेत चेंबर के अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...