Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उमरिया जिला प्रशासन द्वारा युवा के बैनर तले सामुदायिक भवन में महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।।

बढ़ता कारवाँ/उमरिया/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस कल दिनाक 10/08/2019 को उमरिया सामुदायिक भवन में शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा युवा के बैनर तले इंवेस्टर्स अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया और कार्यक्रम में उमरिया जिला कलेक्टर- स्वरोचिष सोमवंशी, सीएमएचओ डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त – आनंद राय सिन्हा, एसडीएम अनुराग एपीसी सुशील मिश्रा सहित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल उमरिया के सैकड़ो नवप्रशिक्षु आरक्षक उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में विशाल राठौर राज्य प्रमुख फ्रेंकलिन म्यूचअल फण्ड ने युवाओं को निवेश के संबंध में जानकारी दी और साथ ही जिला प्रशासन ने बताया हम में से कई को सेवा के शुरुआती दिनों में निवेश और बचत के बारे में समझने का अवसर कम मिल पाता है और इस नि:शुल्क कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि युवा अधिकारी कर्मचारी को यह मौका दिलाया जा सके।

वही आये हुये विशेषज्ञों ने निवेश और बचत के साथ ही भविष्य की प्लानिंग के संबंध में व्यक्तिगत वित्त और समग्र निवेश मूल सिद्धांतों को समझाया गया और बच्चों को लालन – पालन व शिक्षा -शादी – रिटायरमेंट के बाद सेविंग से जीवन स्तर को सुदृण करने की तरीके बताये गये और निवेश के लिये म्यूचल फण्ड क्या है, इसकी जानकारी दी गयी निवेश के तरीके डायरेक्ट, एसआईपी व बाण्ड के बारे में बताया गया वही इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी व प्रशिक्षु आरक्षकों ने अपनी जिज्ञासा अनुसार प्रश्न पूछे वही कार्यक्रम में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं एसडीएम बांधवगढ अनुराग सिंह ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निवेश और बचत के साथ भविष्य की प्लानिंग के लिए म्यूचअल फण्ड अपनाये ।

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य सुन्दर भविष्य बनाने में आर्थिक स्तिथि मजबूत होने पर समाजहित में अपने क्षेत्र व देश मे एक दूसरे का सहयोग या कुछ नया कर सकते है ।

वही बताया जा रहा है कि यह पहला कार्यक्रम युवा के बैनर तले नही है उमरिया जिला कलेक्टर- स्वरोचिष सोमवंशी के तत्वाधान में जहां – जहां पदस्थ रहे वहां – वहां युवा उनसे जुड़ते रहा है सामाजिक कार्यों जैसे- स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, एहसास – ठंडी के दिनों में गर्म एवं उपयोगी नया – पुराने कपड़े वितरण करना, रक्तदान, कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु गोद लेने, विधि जनजागरूकता, कॉलेज एवं विद्यालयो में छात्र – छात्राओं के बीच जाकर आईएएस, आईपीएस, एसआई, बैंकिंग सेक्टर सहित तमाम अनेक समाजहित में निःशुल्क में प्रशिक्षण उनके द्वारा दिये गये है एवं किये जा रहे है जो जारी है उमरिया में दिख रहा है जो सिंगरौली आज भी याद करता है साथ – साथ सिंगरौली जिले के युवाओ का महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप उमरिया युवा जिला कलेक्टर – स्वरोचिष सोमवंशी, शायर समाजसेवी- शारिब अशरफी, समाजसेवी व अन्य अधिकारी – कर्मचारी, युवा पुलिस कर्मी सहित जिले के युवा भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...