ग्वालियर-
भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावति है और वह पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है, बशर्ते हम उन तक पहुंचे। यह बात सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने नगर के कमला लॉज में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने सदस्यों को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी से जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान लोगों से सदस्यता फॉर्म भरवाए गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह सेंगर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु भार्गव, जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सांसद ने कहा कि पिछले पांच सालों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत को देखा है। वह अटूट विश्वास की शक्ति से एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता के अंतिम चरण में हम सब अपना पूरा योगदान देंगे और सब सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परसराम सिंह पवैया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षा श्रीवास्तव, अनंतकुमार जैन, केके पाराशर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया, गजब सिंह रावत, निर्मल जैन सुरेश उपाध्याय राजा परमार, रामेश्वर रावत, प्रवीण उपाध्याय, ओमप्रकाश जैन, उपेंद्र पाडेय, रिंकू शर्मा सहित अन्य लोग उपिस्थत रहे।

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण उपाध्याय ने सासंद विवेक नारायण शेजवलकर को ज्ञापन देकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल स्कूल में रिक्त पड़े विषय वार व्याख्याताओं के पदो को भरने की मांग की। इस अवसर पर रवि झा,दीपक भार्गव, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिताजी के निधन पर शोक संवेदनाव्यक्त की
-पिछोर के ग्राम भगेह में पूर्व मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह राणा के पिता की बीमारी के कारण विगत दिनों हुए निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सांसद ग्राम भगेह में निज निवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कप्तान सिंह सेहसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सरनाम सिंह यादव, अशोक सोनी, राजू खटीक, दीपक माहौर, केशव बघेल, रामू परिहार, हिमांशु परसैडिया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपिस्थत रहे।
आप अपने आप को ही सांसद समझें
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासदस्यता अभियान के तहत बिलौआ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मैं आज आपके क्षेत्र का सांसद हूं लेकिन आप अपने आपको ही सांसद समझें। सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अभियान है। इसके साथ छीमक, चरखा में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्वालियर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र जैन, जिला महामंत्री दीपक माहौर, केशव बघेल, अशोक जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष जितेंद्र रावत, श्याम सिंह सेंगर, होतम सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, जवाहर सिंह रावत, कालीचरण शर्मा, बृजमोहन गुर्जर, कप्तान सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा, द्वारिका सोनी, रईस खान, अशोक सोनी, जितेंद्र राणा, लाखन सिंह राणा, नरेंद्र जैन, मोती सिंह रावत, उमेश रिसालदार, कप्तान पटेल गोबरा, मोहित चैरसिया, बल्ली दुबे, परशुराम पवैया, नरेंद्र रावत, श्रीमती रानी कुशवाहा सहित बिलौआ में आयोजित कार्यक्रम में बिलौआ मंडल और पिछोर मंडल के लोग तथा छीमक में आयोजित कार्यक्रम में डबरा ग्रामीण मंडल, चिनोर मंडल एवं आंतरी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal