ग्वालियर।
एक माह पूर्व 8 जुलाई को मांढरे वाली माता मंदिर के पास मानसिक रूप से कमजोर प्रियंक पांडे का शव मिला था। उसके सिर में चोट होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पड़ताल में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण क्लू मिला है। इससे लगभग साफ हो गया है कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने नशेड़ियों को टटोल रही है।

मांढरे वाली माता मंदिर के पास शव मिलने पर सीएसपी केएम गोस्वामी मौके पर पहुंचे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी समय से युवक जेएएच के आसपास ही भटकता रहता था। मृतक का नाम प्रियंक पुत्र राजेंद्र पांडे बताया। वह मानसिक रूप से कमजोर था और झांसी जिले के बबीना का रहने वाला था। उसके पिता पुलिस से रिटायर्ड हैं। उसका जेएएच में इलाज चल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कभी-कभी प्रियंक की मां उससे मिलने के लिए आती हैं और बड़े प्यार से फुटपाथ पर बैठकर खाना खिलाती थीं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन भी आ गए थे।
पड़ताल में मिले पुलिस को फुटेज-
झांसी रोड थाना पुलिस प्रियंक की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के सामने सवाल था कि युवक के सिर में चोट कैसे लगी। क्योंकि पुलिस को मौके से कोई पत्थर नहीं मिला, जिस पर खून लगा हो। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस बिंदू पर जांच की कि किसी पत्थर पर गिरकर तो प्रियंक की मौत तो नहीं हुई है। इस बिंदू पर भी पड़ताल आगे नहीं बढ़ सकी। उसके बाद पुलिस को जिस स्थान पर युवक का शव मिला था। उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशने के प्रयास किए। पुलिस को फुटेज में शव के पास दो-तीन युवक भागते नजर आए हैं। इसी आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या हुई है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal