ग्वालियर-
मुरार अस्पताल के एसएनसीयू में तैनात स्टाफ नर्स की शिकायत पर सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात आवक जावक बाबू को मुरार पुलिस ने उठा लिया। मुरार थाना पुलिस ने बताया कि स्टाफ नर्स रश्मि सोनी ने शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में उसने बताया कि नर्सिंग काउंसिल कार्यालय में रिन्यूवल के लिए दस्तावेज भेजे थे।

दस्तावेज रिन्यू होकर डाक के माध्यम से सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे जहां पर डाकिया ने आवक जावक शाखा के बाबू को दस्तावेज सौंपते हुए रिसीविंग भी ली जिसकी छाया प्रति उसके पास है। आवक जावक शाखा में तैनात बाबू अविनाश तिवारी से दस्तावेजों की कई बार मांग की। लेकिन वह हर बार टरका देता है। अतः मेरे दस्तावेज दिलाए जाएं। पुलिस अविनाश को सिविल सर्जन कार्यालय से पकड़ कर लाई और उससे पूछताछ की। अविनाश ने स्वीकार किया कि दस्तावेज भोपाल से आए थे लेकिन उसने कहां रख दिए यह याद नहीं है। दस्तावेजों को तलाश कर वह जल्द से जल्द उपलब्ध करवा देगा। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal