ग्वालियर।
सुमन सिंह सिकरवार ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है।हाईकोर्ट की युगल पीठ में शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स के मामले की सुनवाई हुई। निगम ने तर्क दिया कि जुर्माने के 50 हजार रुपए जमा कर दिए हैं, 8 होर्डिंग्स हटा दिए हैं। साथ ही वैध होर्डिग्स की भी जानकारी पेश कर दी। अब इस रिपोर्ट पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

सुमन सिंह सिकरवार ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि शहर में अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इससे शहर की सुदंरता बिगड़ रही है। ये दुर्घटना का भी कारण बन रहे हैं, लेकिन नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। कोर्ट में जो पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश की जा रही हैं, वह खानापूर्ति मात्र हैं। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने उन जगहों के फोटो पेश किए थे, जहां निगम ने होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद भी होर्डिंग्स लगे हुए थे। याचिकाककर्ता व नगर निगम के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने निगमायुक्त पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना गलत जानकारी पेश करने पर लगाया गया था। साथ ही पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट मांगी थी। इसके बादनिगम ने जुर्माने के 50 हजार रुपए जमा कर दिए और अपनी रिपोर्ट भी पेश की। शहर में 8 अवैध होर्डिंग्स की जानकारी बताकर, इन्हें निगम ने की जानकारी पेश की। साथ ही उन होर्डिंग्स की भी जानकारी पेश की, जिन्हें वैध लगाया गया है।
कोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
याचिकाकर्ता का कहना है कि जब भी सुनवाई होती है, रिपोर्ट पेश करने के लिए खानापूर्ति की जाती है। शहर की सड़कें अवैध होर्डिंग्स से पटी हुई हैं। ये होर्डिंग्स राहगीरों का ध्यान खींच रही हैं, इससे राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। दिशा सूचकों से भी बैनर व पोस्टर नहीं हट सके हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कोर्ट सख्ती दिखा चुका है, लेकिन निगम होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह बताईं वैध होर्डिंग्स
-118 होर्डिंग्स वैध लगे हुए हैं।
– बस स्टॉप पर 48 होर्डिंग्स हैं।
– गैंट्री गेट पर 45 हैं।
– एलईडी 3 लगी हैं।
– विद्युत पोलों पर 392 बोर्ड लगे हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal