HS-NEWS (M.P.) singrauli Raj Kumar Singh R.P. Soni
जिले मे सिस्टा के संयोजक डीडी सिंह के नेतृत्व में कल 30 जुलाई 2019 को जयंत स्थित अलंकार भवन से पैदल मार्च करते हुए गोल चक्कर शंकर मार्केट में कैंडल मार्च का समापन किया गया। 17 जुलाई को सोनभद्र के उम्भा गांव के 11 आदिवासियों के जमीनी
विवाद को लेकर दबंग प्रधान के गुंडों द्वारा नरसंहार कर दिया गया था। जिन मृतक हुए नरसंहारों को श्रद्धांजलि देते हुए कर्मचारी यूनियन सिस्टा ने कैंडल मार्च निकाली।* और गोल चक्कर स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैढ़न शुलाभ सिंह पुशाम,अजाक्स जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ओयाम, कर्मचारी यूनियन सिस्टा के संयोजक डीडी सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किये। मौजूद सभी यूनियन सामाजिक संगठनों द्वारा 2 मिनट की शोक संदेश रखी गई।

जिस कैंडल मार्च में बाबूलाल चौधरी सिस्टा महासचिव, देवेंद्र कुमार,के के जोशी कोषाध्यक्ष सिस्टा, तुलसीराम जनरल सेक्रेटरी, वीरेंद्र राम बामसेफ, नाजी जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जी, महासचिव लाखन सिंह कुशराम,नाजी उपाध्यक्ष रतिभान प्रसाद, समाज सेवक बृहस्पति सिंह कुशराम, नागेंद्र सिंह मरकाम,रामलाल मरावी, राजेश उईके, राकेश धुर्वे, रामकिशन कोड़वेति, एवं हजारों की संख्या में बुद्धिजीवी समाज सेवकों के द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किया गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal