Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उपभोक्ता फोरम ने बिरला इंस्टीट्यूट डॉक्टर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर (बीआईएमआर)कोसेवा मेंदोषी मानते हुए दिया पीड़ित को 75 हजार रुपए देने का आदेश

ग्वालियर- बिरला इंस्टीट्यूट डॉक्टर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर (बीआईएमआर) को पूरा शुल्क वसूलने के बावजूद कार्डियक एंबुलेंस में अयोग्य डॉक्टर भेजने का दोषी मानते हुएउपभोक्ता फोरम ने पीड़ित पक्ष को 75 हजार रुपए देने का आदेश दिया।
फोरम के अध्यक्ष एएस तोमर व सदस्य आभा मिश्रा ने आदेश में कहा कि परिवादी एसएल बाथम ने पत्नी शशि बाथम की गंभीर हालत को देखते हुए 23 हजार रुपए खर्च कर कार्डियक एंबुलेंस किराए पर ली ताकि पत्नी को डॉक्टर की देखरेख में ग्वालियर से दिल्ली ले जाया जा सके।
लेकिन अस्पताल ने एंबुलेंस में अयोग्य डॉक्टर को भेजकर सेवा में त्रुटि की। इस कारण से मरीज की मौत हो गई। फोरम ने आदेश में स्पष्ट किया कि भुगतान की राशि का वहन घटना के समय एंबुलेंस में मौजूद डाॅ. पीएस राजौरिया संयुक्त रूप से करेंगे। इसके अलावा प्रकरण व्यय के रूप में परिवादी को ढाई हजार का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।
जिस डॉक्टर को एंबुलेंस में भेजा, वह एमबीबीएस ही नहीं
घटना के बाद एसएल बाथम ने सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन लगाकर डॉ. पीएस राजौरिया की शैक्षणिक योग्यता के संबंध में जानकारी मांगी। इसमें ये बात सामने आई कि डॉ. राजौरिया एमबीबीएस नहीं है। उन्होंने बीएएमएस किया है। बीआईएमआर में वे मेडिकल ऑॅफिसर के पद पर कार्यरत थे।
रास्ते में डॉक्टर सही तरीके से इलाज नहीं कर पाए
एडवोकेट मनोज उपाध्याय ने बताया कि शिवपुरी में पीएचई विभाग में संभागीय अभियंता के पद पर कार्यरत एसएल बाथम की पत्नी शशि बाथम को डेंगू हो गया था। 15 सितंबर 2015 को उनके पति ने परिवार अस्पताल में डॉ. मनोज गुलाटी को दिखाया। कुछ दिन दवाई लेने के बाद जब आराम नहीं मिला तो 21 सितंबर 2015 को उन्हें रात्रि में बीआईएमआर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां भी जब आराम नहीं मिला तो एसएल बाथम ने डॉक्टर से निवेदन कर दिल्ली रैफर करने के लिए कहा। कार्डियक एंबुलेंस से मरीज शशी बाथम को 24 सितंबर 2015 को दिल्ली ले जाया गया जिसके एवज में अस्पताल ने 23 हजार शुल्क वसूला। हालांकि रास्ते में उनकी तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस में मौजूद डॉ. पीएस राजौरिया सही तरीके से इलाज नहीं कर पाए और वल्लभगढ़ के पास उनकी मौत हो गई।
एमबीबीएस कर रहीं बेटियों से कहा है- किसी के साथ ऐसा न करें, जैसा तुम्हारी मां के साथ हुआ
21 सितंबर को जब पत्नी को परिवार अस्पताल में भर्ती कराया तो वह इतनी स्वस्थ थी कि उन्होंने लिफ्ट से जाने से मना कर दिया था। 24 घंटे में उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां से बीआईएमआर में भर्ती कराया लेकिन वहां भी सही इलाज नहीं मिला। पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति इतनी खराब थी कि वे ड्रिप लगाने के लिए नस तक नहीं ढूंढ़ पाते थे। जब हालत ज्यादा खराब हुई तो डाक्टरों के हाथ पैर जोड़े, कोरे कागज पर हस्ताक्षर किए तब जाकर पत्नी को दिल्ली रैफर किया। फोरम ने तो क्षतिपूर्ति का आदेश दे दिया। दोषियों को सजा कहां मिली। ऐसा लगता है, जैसे मानव जीवन का कोई महत्व नहीं रहा। मेरा बेटा इंजीनियरिंग सर्विसेस की तैयारी कर रहा है जबकि दोनों बेटियां एमबीबीएस कर रही हैं। मैंने उनसे कहा है कि वे मरीजों का बेहतर इलाज करें। ऐसा व्यवहार नहीं करें, जैसा उनकी मां के साथ किया गया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...