ग्वालियर-
कैट कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने 29 जुलाई 2019 के गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से सरकार द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को अधिसूचित करने के लिए वाणिज्य मंत्री पीयुष पीयूष गोयल का धन्यवाद दिया है।

कैट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन व जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता का कहना है कि केन्द्र सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है, जिसके माध्यम से देश के 7 करोड़ व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
गजट अधिसूचना के अनुसार बोर्ड व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण के लिए नीति व उपायों की पहचान करेगा। व्यापारियों के लिए लागू अधिनियमों व नियमों में सरलीकरण का सुझाव देगा। यह व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के लिए बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभों के बारे में भी बोर्ड सिफारिशें करेगा।
गजट अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड में एक अध्यक्ष व 5 गैर सरकारी सदस्य होंगे, साथ ही व्यापार संघों के 10 प्रतिनिधि होंगे। 8 मंत्रालयों और नीति आयोग के प्रतिनिधियों को भी बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड की हर तिमाही में कम से कम एक बार बैठक होगी। वाणिज्य मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा बोर्ड को सचिवालय सहायता दी जायेगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal