Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पूर्व कार्यवाह आरएसएस के की लाठियों से पीट पीटकर हत्या करने वाले पांच लोगों को उम्रकैद

ग्वालियर-
दतिया ग्राम घूघसी में रहने वाले आरएसएस पूर्व तहसील कार्यवाह सुदामा प्रसाद दुबे की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों ओपी रावत, कप्तान सिंह रावत, मुकेश रावत, बिंदेश रावत एवं भूपत रावत को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फैसला मंगलवार को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डीके खटीक द्वारा सुनाया गया।
 
पूर्व कार्यवाह सुदामा प्रसाद हत्याकांड में पैरवीकर्ता पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि 6 फरवरी 2017 को ग्राम घूघसी निवासी सुदामा प्रसाद दुबे अपने खेत पर चार पाई पर बैठे थे। तभी गांव के ही ओपी रावत, कप्तान सिंह रावत, मुकेश रावत, बिंदेश रावत एवं भूपत रावत लाठी डंडों से लैस होकर आए और सुदामा प्रसाद की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
 
 
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की तरफ भाग गए थे। यह पूरी वारदात घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर खेत पर समतलीकरण कर रहे गांव के ही कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने देखी थी। नन्हे रावत के खेत के पास स्थित खाती बाबा के पुजारी द्वारा भी घटना देखी गई थी। सूचना पर बड़ौनी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और विवेचना के दौरान पांचों आरोपियों पर मामला दर्ज कर वारदात में प्रयुक्त लाठी डंडे एवं लकड़ियों को जब्त किए गए।
 
 
फोरेंसिक जांच में आरोपियों से जब्त किए गए लाठी डंडों एवं लकड़ियों पर मानव रक्त पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायालय में पांचों आरोपियों द्वारा हत्या करना बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री खटीक ने पांचों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 5500-5500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...