Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दवा घोटाला -जेएएच में रेट से ज्यादा कीमत पर खरीदा लाखों का सामान

ग्वालियर -जयारोग्य अस्पताल मेंदवा घोटाला , पेंशनर्स को दवा न मिलने, बजट लेप्स होने व खरीद में गड़बड़ी की शिकायतें ऑडिट रिपोर्ट में सच निकली हैं। रिपोर्ट अभी अधूरी है क्योंकि जेएएच प्रबंधन ने कई मामलों के बाउचर उपलब्ध ही नहीं कराए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ही संभाग आयुक्त बीएम शर्मा ने गड़बड़ी करने वाले प्रशासकीय अधिकारी अनिल सारस्वत को सस्पेंड कर दिया।
 
दूसरी तरफ इसी तरह की शिकायतें जीआरएमसी को लेकर भी हैं। यहां भी संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा की चार स,दस्यीय टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है। जेएएच की जांच के लिए बनी टीम ने 10 दिन में जांच पूरी की। प्रारंभिक जांच में आडिट टीम ने यह मान लिया है कि यहां स्पेशल ऑडिट की जरूरत है।
 
रिपोर्ट के अंश
 
2018-19 में सात बड़ी फर्मों को भुगतान हुआ पर आयकर कटौती नहीं की गई। –
गोज क्लाथ के 28 बिलों पर साइज ही नहीं लिखा है।
दवा खरीद स्टेट काॅर्पोरेशन फर्मों से न कर स्थानीय स्तर पर अधिक दर पर हो रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...