Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मां वैष्णो देवी के मंदिर में देवी, देवताओं की प्रतिमा तोड़फोड़ कर पूजा स्थल में खण्ड खण्ड कर जमीन पर फेंका।।

कटनी पन्ना मुख्य मार्ग थाना शाह नगर के अंतर्गत ग्राम सुंगहरा के पहाड़ पर स्थित मां वैष्णो देवी के मंदिर में मां दुर्गा की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है मां वैष्णो देवी के मंदिर से अलग स्थल पर भैरव बाबा का मंदिर बना

हुआ है गत 24 एवं 25 जुलाई की मध्यरात्रि में किसी अज्ञात अपराधी द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई और प्रतिमा को खंड खंड कर नष्ट कर दिया गया और भैरव बाबा के मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी अशोक खटवानी, प्रमोद गर्ग एवं मंदिर के पुजारी द्वारका प्रसाद पंडा द्वारा शाह नगर थाना में उपस्थित होकर

लिखित आवेदन देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई शाह नगर पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 177/ 2019 पर धारा 457, 295, 436,

427 के तहत प्रकरण कायम किया। शाह नगर पुलिस पहाड़ी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर पर पहुंचकर मौका मुआयना किया इस पूरे प्रकरण की जांच शिवराम एएसआई द्वारा की जा रही है यह मंदिर पन्ना, शाह नगर समूचे क्षेत्र के साथ कटनी की आस्था का भी केंद्र है यहां देवी भक्तों द्वारा समय-समय पर बड़े अनुष्ठान किए जाते रहे हैं!!

अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...