Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर रेंज में पिछले दो साल में सिर्फ 627, इस साल के सिर्फ 5 माह में 839 अवैध हथियार पकड़े

ग्वालियर-ग्वालियर रेंज के जिला ग्वालियर, शिवपुरी,गुना व अशोक नगर में अवैध हथियार लोग रखने लगे हैं। हालांकि इससे पहले ग्वालियर को छोड़कर अन्य तीनों जिलों में अवैध हथियार रखने का इतना प्रचलन नहीं था। डकैतों की सक्रियता के समय अवश्य शिवपुरी जिले में लाइसेंसी हथियारों व अवैध हथियारों की संख्या बढ़ी थी। लेकिन पिछले ढाई साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो साफ है कि चारों जिलों में लाइसेंसी हथियारों के साथ अवैध हथियारों की संख्या बढ़ी है।
ग्वालियर रेंज में बढ़े हथियार
मालवा- निमाड़ बना अवैध हथियारों की बड़ी मंडी- यूपी के बदमाश 12 बोर के अवैध हथियार पसंद करते हैं। जबकि ग्वालियर-अंचल के पहली पसंद 315 बोर के कट्टे हैं। हालांकि गैंगस्टर देसी पिस्टल पर अधिक भरोसा करते हैं। यह पिस्टलें विदेशी पिस्टलों से हु-ब-हु होती है। इनकी मारक व चलने की क्षमता भी विदेशी पिस्टलों की तरह होती है। ग्वालियर-चंबल अंचल में मालवा-निमाड़ के सिकलीगर (हथियार बनाने वाले) को अधिक पसंद किए जा रहे हैं। अगर पिछले पांच महीने की पुलिस की जब्ती पर नजर डाले तो बदमाशों तक पहुंचने से पहले जो अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा हैं। वह मालवा-निमाड़ के खरगोन व धार आया था।
 
 
 
अवैध हथियारों पर अंकुश जरूरी- रिटायर्ड सीएसपी सुरेंद्र सिंह परमार का मानना है कि अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने पर रेंज अपराधिक ग्राफ नीचे आ जाएगा। रिटायर्ड सीएसपी दीपक भार्गव का मानना है कि इस साल अवैध हथियार लोकसभा चुनाव के कारण अधिक संख्या में बरामद हुए हैं। रेंज की पुलिस अवैध हथियारों को पकड़ने के लिए समय-समय पर मुहिम चलाती है। लेकिन मालवा-निमाड़ से आने वाले हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को मजबूत मुखबिर तंत्र विकसित करना होगा। वीडियो कोच बसों के स्टाफ को सूचना के लिए विश्वास में लेना होगा।
 
कहां कितने अवैध हथियार बरामद हुए
 
 
 
जिला ग्वालियर- 2019 – 2018- 2017
 
368 – 95 – 154
 
जिला शिवपुरी 170 78 148
 
जिला गुना 160 56 36
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...