Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रेम – प्रसंग के चक्कर मे अपहृता की अंधी हत्या की घटना का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, आरोपी पहुँचा जेल।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा थाना अंतर्गत बीते लगभग 3 माह पूर्व बंधौरा चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग 16 वर्ष लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं ज्यादती के बाद हत्या कर किशोरी का शव बहरी थाना क्षेत्र के अम्हाडीह की पहाड़ी पर झाड़ी में लेकर जाकर घटना का अंजाम दिया था जो आरोपी पकड़ा गया ।

बताया जा रहा कि मृतका – अनिता साकेत 16 वर्ष का अपहरण 04 मई 2019 को परिजनों के रिपोर्ट पर अप. क्र. 176/19 धारा 363 भा.द.वि.के तहत पंजीबद्ध कर सख्ती से संज्ञान में लिया हो गया था जिसमें तलाश के दौरान उसी के पड़ोस में रहने वाले सुरेश कुमार साकेत उम्र 21 वर्ष की पुलिस द्वारा तलाश की गयी परिजनों ने बताया बाहर काम करने गया है और पुलिस ने सुरेश साकेत के परिजनों से पूछताछ की और सुरेश को ढूढ़कर लाओ वही सिंगरौली पुलिस ने दिनाँक 23/07/2019 को दबोचा सख्ती से पूछताछ में बहरी थाना क्षेत्र के अम्हाडीह के पहाड़ी पर झाड़ में सड़े – गले हालत में के नर कंकाल पाया गया था और एफएसएल टीम अधिकारी- शिवनाथ मरावी ने जाँच की और मृतक अनिता साकेत की कपड़े वगैरह से शिनाख्त होने पर आरोपी – सुरेश साकेत के विरुद्ध धारा 363, 366, 302, 201भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज करते हुये ।

जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन ने बताया कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये से आरोपी सुरेश से पूछताछ में बताया कि भागकर लखनऊ में रह रहा था आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपने घर मे परिजन स्वीकार नही करेंगे इसलिए वह बहरी में मजदूरी का कार्य कर जीवोपार्जन कर रहे तो वहां पर चल रहे काम बंद हो जाने से मृतक- अनीता से पीछा छुड़ाने एवं गुमराह कर एक दूसरे ने दोनों आत्महत्या करने की बात कही थी अमहाडीह पहाड़ी के जंगल ले गया और मृतक – अनिता को चूहा मार दवा खिलाया अचेत होने पर सिर पर एक बड़ा सा पत्थर पटक दिया जिससे मृत्यु हो गयी झाड़ियों में छिपा दिया था ।

उक्त अंधी हत्या को सुलझाने व पड़ताल में एएसपी- प्रदीप शेन्डे, एसडीओपी- डॉ. के.पी.द्विवेदी एवं माड़ा टीआई- डी.एन. राज, बन्धौरा चौकी प्रभारी उपनिरिक्षक – सरनाम सिंह प्रयासो से उक्त घटना का खुलासा और आरोपी को पकड़ा गया और वही एसपी श्री रंजन ने बताया कि जिले भर के समस्त थाना क्षेत्रों में पूर्व में दर्ज अपहृता बालिकाओं को ढूढने अभियान चलाकर 2 महीने में आज तक लगभग 14 बालिकाओं का पता लगाकर कानूनी कार्यवाही व परिजनों को सौंपा गया और उक्त कार्यवाही पर पुरस्कार हेतु अनुशंसा की जायेगी ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक- डी.एन. राज, बन्धौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक – सरनाम सिंह बघेल, उपनिरीक्षक- आर.के.उपाध्याय, पीएसआई- अरुण सिंह, प्र.आ. अनंतलाल प्रजापति, तीरथ सिंह, अजीत सिंह परिहार, आरक्षक – विनय दोहरे, सतीश मिश्रा, राकेश कुमार सहित एफएसएल टीम अधिकारी- शिवनाथ मरावी की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...