Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

2 युवक भारी बारिश के चलते नदी में बह गए,एक युवक का शव मिला

ग्वालियर –
शिवपुरी में बुधवार से जारी भारी बारिश के चलते 2 युवक नदी में बह गए। इनमें से एक युवक का शव मिला है, जबकि पुलिस और ग्रामीण दूसरे युवक की तलाश कर रहे हैं, जो बाइक से जाते समय नदी में बह गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, बैराड़ क्षेत्र के पचीपुरा तालाब में गुरुवार को सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। लाश मिलने की सूचना पर बैराड़ पुलिस मौके पर पहुंची है। शिवपुरी में बुधवार रात से यहां तेज बारिश हो रही है। पुलिस ने कहा है कि बारिश तेज है और शव की तलाश कर रहे हैं। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण लोग भी वहां पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त की जा रही है।
रात में बाइक से शिवपुरी जा रहा युवक नदी में बहा : दूसरी घटना सिरसोद थाना क्षेत्र के सूंढ गांव की है। जहां पर बुधवार रात को नदी पार कर रहा बदरवास निवासी आकाश गुप्ता नदी में बह गया। पुलिस को आकाश के साथी अंकित गर्ग ने बताया कि वह और आकाश बैराड़ के डाबरपुरा से रात में शिवपुरी जा रहे थे। तभी सूंढ गांव के पास से बह रही पार्वती नदी को पार करने के दौरान आकाश नदी के तेज बहाव में बह गया।
रात को नदी में बह गया था युवक : घटना बुधवार रात को करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। आकाश की गुरुवार को सुबह से तलाश की जा रही है। सिरसौद पुलिस के साथ सिरसोद क्षेत्र के नायब तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा और होमगार्ड की टीम ने आकाश को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...