ग्वालियर।
बीच सत्र में निजी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द करने के विरोध में नर्सिंग छात्रों ने फूलबाग पर अर्धनग्न होकर शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उधर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को समस्या का दो दिन में निराकरण करने का आश्वासन मिला है। नर्सिंग छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु पाण्डे ने बताया कि गुरुवार को नर्सिंग छात्रों का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधानसभा के विधायक मुन्नालाल गोयल के साथ मुख्यमंत्री कमलानाथ से मिलने पहुंचा। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। जहां पर सीएम कमलनाथ ने छात्रों की समस्याओं को सुना और दो दिन में निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद विधायक मुन्ना लाल गोयल ने कहा कि दो दिन बाद वह आकर छात्रों को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करवाएंगे। इधर हड़ताल के चौथे दिन लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने हड़ताल पर बैठे नर्सिंग छात्रों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों मे ंराजकुमार त्यागी, रविकेश शाक्य, राजा कपासिया, विक्की अरहेला, केपी राणा, अभय नवाब, कुलदीप गुर्जर, फरमान चौधरी, राहुल मित्तल, पायल डिंपल व सीमा आदि उपस्थित रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal