Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माड़ा में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सर्पदंश से बचाव हेतु जनजागरूकता शिविर हुआ संपन्न सभी सर्प जहरीले नहीं होते घबराये नही – डॉ. डी.के. मिश्रा।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/07/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/माड़ा आज दिनांक जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ- ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में रेडक्रास चेयरमैन- राजमोहन

श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लाक व तहसील स्तर पर बरसात के दिनों में जहरीले जानवर साँप – बिच्छु कीड़े – मकोड़े जानवर काट लेने के बाद बचाव करने एवं प्राथमिक उपचार हेतु इसी तारतम्य में रेडक्रास सोसायटी टीम द्वारा आज दिनाँक 24/07/2019 को सुबह 11:00 बजे माड़ा के सामुदायिक भवन में जनजागरूकता शिविर के माध्यम से रेडक्रास सचिव- डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा लोगो को सरल तरीके से अति आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी ।

डॉ.श्री मिश्रा ने बताया कि सर्पदंश से पहली बात है कि घबराये नही हर कोई साँप जहरीला नही होता है जिसे उपचार हेतु बिना देरी किये नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में डायल 108 या 100 की मदद से या निजी वाहन से लेकर जाये और झाड़ – फूक चक्कर मे न पड़े और साँप द्वारा काटे हुये जगहों पर चीरा न लगाये और रस्सी से न बांधे सर्पदंश से घायल व्यक्ति को एक सुरक्षित जगह पर लेकर जाये व जमीन पर लेटाये और चलने न दे और किसी प्रकार से बेहोशी आने या होने की हालत में *प्रथम उपचार* सीपीआर के तहत सीने पर दोनों हाथों से 1 मिनट में 30 बार सीने पर बल देते दबाये और मुंह से मुंह में हवा देने के बाद लगातार कम से कम 5 बार करने से कई बार जीवन बचाया गया है और आगे बचाया जा सकता है इस बात का बकायदे पुतला के माध्यम से उक्त शिविर में प्रशिक्षण दिया गया और साथ ही बरसात के दिनों में छोटे-छोटे बच्चों को उल्टी – दस्त के कारण साफ – सफाई न होने बरसात के पानी से संक्रमित व दूषित बासी खान-पान से होता है साफ सफाई पर जरूर ध्यान देवे और पानी को उबालकर ठंड कर पिये और उल्टी दस्त से ग्रस्त बच्चों को पानी में घोल बनाकर उल्टी – दस्त से निकले से डेढ़ गुना पानी घोल जरूर पिलाये बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ जायेगी और वही शिविर में आये हुये लोगो को रेडक्रास के बारे में विस्तार से किये जा रहे एवं किये गये कार्यो से अवगत कराया गया और सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और समझा डॉ. श्री मिश्रा ने स्थानीय लोगो धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।

*उक्त शिविर में मुख्य रूप से रामदास शाह (माड़ा सचिव), लक्ष्मण सिंह गोड़ (माड़ा पटवारी), महिला बाल विकास सुपरवाइजर – श्यामवती, रेड क्रॉस कोऑर्डिनेटर – जयप्रकाश दुबे, अरविंद विश्वकर्मा, जमुना सोनी मंच का सफल संचालन समाजसेवी – मिथिलेश मिश्रा ने किया और आगनबाडी सहायिका व कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...