Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अलसुबह खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नपानि सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में मिलावटी को रोकने हेतु दूध विक्रेताओ पर मारा छापा मछली- मीठ मार्केट का हुआ निरीक्षण।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन आज दिनाँक 24/07/2019 को जिला कलेक्टर निर्देशानुसार जिला खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में अलसुबह बैढन के

गनियारी के (एलआईजी के पास) पोस्ट ऑफिस रोड में दूध में पानी सहित अन्य मिलावट को रोकने हेतु मोटर साइकिल से दूध परिवहन करते समय रास्ते में रोककर खाद्य सुरक्षा अधिकारी – साबिर अली द्वारा सैम्पलिंग लेकर सील किया गया जिसमें जाँच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जायेगा ।

इसी तारतम्य में मछली – मीट मार्केट खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली द्वारा निरीक्षण किया गया तो पंजीयन न पाये जाने पर 05 दुकानदारों पर कार्यवाही की गयी जिसमे एडीएम न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

वही दूध बिक्री करने वाले जिससे सैम्पलिंग ली गयीं नाम इस प्रकार है – कृष्णादास बैस, सुनील पुरी पिता-अर्जुन पुरी, रामविशाले बैस पिता- प्यारुराम बैस काम, लंका प्रसाद बैस पिता – रामप्रसाद शर्मा हर्रहवा भाड़ी के पास दूध बिक्री का लाइसेंस नही था नियमानुसार कागजी कार्यवाही की गयी और दूध विक्रताओं को बताया गया कि किसी एमपी ऑनलाइन दुकान में जाकर आवेदन करें और जाँच रिपोर्ट के बाद अगली कार्यवाही जो हो ।

*मौके पर नगर पालिक निगम सिंगरौली स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, जितेन्द्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, राजू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...