Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेत का अवैध परिवहन करते दो डम्फर को पुलिस ने पकड़ा 12 घण्टे बाद भी नहीं दर्ज हुआ मामला।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगररौली (जमुना सोनी) बैढन/ चितरंगी थाना क्षेत्र में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी से रेत का अवैध कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है और पुलिस एवं अभ्यारण्य अमले के सांठ-गांठ से रेत का

कारोबार इस कदर हो रहा था कि माफियाओं में खाकी बर्दी का खौफ नहीं रह गया है बल्कि सत्ता का धौंस दिखाकर कारोबारी जमकर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन कर रहे हैं। बीती रात सोन नदी से अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो डम्फरों को पुलिस ने पकड़ते हुये कार्यवाही के लिए सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य अमले को पत्र लिखा है।

दरअसल चितरंगी क्षेत्र के प्रतिबंधित सोन नदी से रेत का उत्खनन इस कदर हो रहा है कि रात दिन बराबर टै्रक्टर 407, हाईवा, डम्फर, ट्रक उत्खनन परिवहन में लगे हुए हैं और रेत माफिया प्रदेश सत्ता का धौंस दिखाकर एवं पुलिस और सोन घडिय़ाल अमले से सांठ-गांठ कर धड़ल्ले के साथ सोन नदी के चिकनी, खटाई, धरौली, बर्दी, गांगी से उत्खनन, परिवहन कर रहे हैं।

वही बताया जा रहा है कि बीती रात चितरंगी पुलिस ने सोन नदी से रेत का अवैध परिवहन कर रहे डम्फर वाहन क्र.एमपी 53 एच 0326 एवं एमपी 17 सी 2869 को दबोचते हुए थाने में खड़ा करा लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि जिस वक्त पुलिस ने उक्त दोनों वाहनों को दबोचा कि रेत माफिया व कांग्रेसी नेता सक्रिय हो गये और अपने आंकाओं के माध्यम से छुड़वाने के लिए हर संभव कोशिश करने लगे। दोपहर तक चितरंगी थाने में चर्चाएं रहीं की एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी खनिज विभाग को उक्त वाहनों को सुपुर्द करने के लिए निर्देशित किया है ताकि जुर्माना कर माफियाओं को छोड़ दिया जाय। किन्तु जैसे ही उक्त घटनाक्रम की जानकारी पुलिस कप्तान को हुई तो उन्होंने तत्काल चितरंगी थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए दोनों वाहनों को सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य अमले को सुपुर्द करने के लिए कहा है। चितरंगी पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाने में खड़ा कराकर कार्यवाही के लिए सोन घडिय़ाल अमला बगदरा को पत्र लिखा गया है।

12 घण्टे तक चलती रही सौदेबाजी

सूत्र बता रहे हैं कि दोनों रेत माफियाओं का नाता कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है और दोनों सक्रिय होकर अपने शीर्ष नेताओं के यहां पुलिस पर दबाव देने के लिए कवायदें कर रहे थे। करीब-करीब मामला निपटने वाला था कि कहीं से इसकी भनक पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन को हुई तो उन्होंने तत्काल चितरंगी पुलिस को अविलंब कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला तूल पकड़ा अन्यथा पुलिस के एक जिम्मेदार अधिकारी के हस्तक्षेप पर मामला रफा-दफा हो जाता और रेत के इस खेल में सौदेबाजी भी शुरू हो गयी थी। हालांकि जानकारी अनुसार मामले में अभी तक मामले में कार्यवाही नहीं हुई है अभी तक ऐसा बताया जा रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...