ग्वालियर
आबकारी विभाग में तबादला और उनका निरस्तीकरण चर्चा में है।
तबादला आदेश में 16 से 20 जुलाई तक विभाग की वेबसाइट पर यह आदेश जारी किए गए, लेकिन आदेश पर सभी पर 5 जुलाई की तारीख डाली गई है इसका कारण यह है कि 5 जुलाई के बाद तबादलों पर प्रतिबंध था। यह आदेश एक ही नंबरिंग में जारी हुए अौर उसी नंबरिंग में निरस्त भी कर दिए गए।
जिनके तबादला आदेश निरस्त किए गए उनमें दीपम रायचूरा सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर, इन्हें भोपाल स्थानांतरित किया गया था, इसे निरस्त कर इन्हें रायसेन भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी व्ही सी चौहान गुना, इन्हें शाजापुर भेजा गया था। प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी बुरहानपुर शंकर सिंर डाबर, इन्हें खंडवा भेजा गया था। अरविंद रोस्ता सागर, इन्हें उड़नदस्ता पन्ना भेजा गया था। विजय सेन सिवनी, इन्हंें जबलपुर भेजा गया था। हसनलाल गोहिया सिवनी, इन्हें रीवा भेजा गया था। घंसूलाल मरावी जबलपुर, इन्हें रीवा भेजा गया था। रमेश चंद्र अहिरवार खंडवा, इन्हें बुरहानपुर भेजा गया था। केपी गांधी सागर, इन्हें दमोह भेजा गया था। अारपी खंडेलवाल धार, इन्हें खरगौन भेजा गया था। ममता अहिरवार कटनी, इन्हें जबलपुर भेजा गया था। सीएस मीणा खरगौन, इन्हेें अागर भेजा गया था अौर फिर संशोधित कर धार स्थानांतरित कर दिया गया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal