ग्वालियर|दो साल के बेटे आद्विक (आरव) का जन्म दिन मनाने पत्नी खुशबू के साथ कलेक्टर अनुराग चौधरी लाल टिपारा गौशाला पहुंचे और यहां पर गौ पूजा के बाद भोग लगाया। उन्होंने सबसे पहले बीमार गौ वंश को मिक्स सब्जी व गुड़ खिलाया। इसके बाद वे बेटे के साथ गाय के बच्चों की सेल में पहुंचे। बीमार गायों की हालत देखने के बाद कलेक्टर श्री चौधरी ने पास खड़े निगम अफसरों से कहा, इन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है। वॉकर जैसी मशीन बाजार से मंगवा लें। इस पर जो भी खर्च आएगा, वह में दूंगा। वहीं श्री चौधरी ने देरशाम आयोजित पार्टी में अतिथियों को गमले में लगे तुलसी के पौधे भेंट किए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal