बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन के दिशा – निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के सतत निगरानी में कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नशे के सौदागर को दबोचा गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर एनसीएल बाउंडरी तरफ से जा रहा है जिस पर तत्काल एक टीम रवाना कर घेराबंदी कर आरोपी सुरेश कुमार सोनी पिता – मेवालाल सोनी उम्र 53 वर्ष निवासी दुधमनिया थाना – सरई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 900 ग्राम गाजा जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 504/19 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक उदयचंद करिहार, विजय पुष्पकार, मुकेश झारिया, प्र.आर. डी एन सिंह, उत्तम सिंह आरक्षक – पंकज सिंह, महेश पटेल, श्यामसुंदर बैस, जितेंद्र सेंगर, महिला आरक्षक किरण की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal