ग्वालियर
डबरा संस्कार भारती द्वारा गत दिवस शहर के बालाजी स्कूल में साधारण सभा तथा नवीन कार्यकारिण गठन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष राजू नारंग के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री पंडित दिनेश चंद्र दुबे, प्रांतीय संगठन मंत्री अनीता करकरे विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में संस्था द्वारा आय-व्यय एवं वर्षभर किए गए कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्कार भारती की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें द्वारकादास हुकवानी को संस्था का संरक्षक, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम, राजीव शिवहरे व चंचल अग्रवाल को मार्गदर्शक तथा हरिशंकर साहू को डबरा इकाई का अध्यक्ष तथा रवि सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा रमनकांत पांडेय, संजीव जैन, विनोद दुबे, सतीश दुबे, अलका तिवारी, अलका चतुर्वेदी, वंदना पहाड़िया, श्वेता नीखरा तथा मधु अग्रवाल को उपाध्यक्ष, रिंकू भगत को महामंत्री, दिनेश सोनी व राकेश शर्मा को मंत्री, राजकुमार सोनी को संगठन मंत्री, गिर्राज सोनी को कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र जैन को सहकोषाध्यक्ष, सरोज सोनी को महिला समन्वयक, अर्चना बंसल को मातृशक्ति प्रमुख, राजेश सोनी को सूचना प्रसार मंत्री, अमित शर्मा को कार्यालय मंत्री, राजवीर खुराना को साहित्य विद्या प्रमुख, ज्योति गोयल को रंगोली विद्या प्रमुख, मालती को संगीत विद्या प्रमुख, डॉली अग्रवाल को नृत्य विद्या प्रमुख, डिंपल अग्रवाल को चित्रकला प्रमुख, विनीता गुप्ता को लोककला प्रमुख, बताया गया है। इसके साथ पंकज जैन, ज्योति सोनी, लक्ष्मी कुचिया, अल्पना गुप्ता, लखन सोनी, सपना सोनी,संगीता सिहारे, रेखा लोहिया, अंशू गुप्ता, दीपक शर्मा, रानी सोनी, दीपा साहू, शिप्रा सोनी, सविता शिवहरे, उपासना अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य तथा सुजीत अग्रवाल, राजकुमार नारंग तथा प्रदीप शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal