ग्वालियर-
दतिया शहर के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर सोमवार की शाम 6 बजे चंबल एक्सप्रेस के आगे कू दकर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस और एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला मौके पर पहुंच गए। मृतकों के पास मिले आईकार्ड से लड़के की पहचान उमेश पुत्र हरीराम जाटव निवासी चन्द्रवनी नाका और लकड़ी की शिनाख्त अफसाना पुत्री असलम खान निवासी चिरुली थाना टेकनपुर के रूप में हुई। उधर, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6 बजे चंबल एक्सप्रेस के आगे एक प्रेमी जोड़े ने कू दकर जान दे दी। यह बात शहर के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। उधर, सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस और एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला भी मौके पर पहुंचे। लड़के की पहचान उमेश 22 पुत्र हरीबाबू जाटव निवासी चन्द्रवनी नाका ग्वालियर और लड़की की पहचान अफसाना 21 पुत्री असलम खान निवासी चिरुली थाना टेकनपुर के रूप में हुई। उधर, शिनाख्ती के बाद पुलिस की ओर से दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं खबर लिखे जाने तक अभी तक कोई भी परिजन चौकी तक नहीं पहुंचे थे। दोनों ने जान क्यों दी है अभी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लगी है। उधर, एसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया, कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा, कि इन लोगों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं इन लोगों के बैग में कक्षा 12 वीं और बीकॉम को दस्तावेज मिले है।
लड़की के बैग में मिली चूहे मारने वाली गोली
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लड़की के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें चूहे मारने वाली दवा मिली। इससे साफ लगता है, कि इन लोगों ने पहले से ही मरने का प्लान बनाया था। वहीं लड़के के बैग और मोबाइल की तलाशी ली गई। इसके बाद उसकी शिनाख्त हो पाई।
एक साथ कू दे दोनों
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि इन लोगों को स्टेशन पर बहुत समय से देखा जा रहा था। शाम करीब चार बजे तब ताज एक्सप्रेस स्टेशन पर आई तब भी यह लोग यहीं पर थे लेकि न ताज एक्सप्रेस के दोनों ओर लोगों की संख्या अधिक थी। इस कारण इन लोगों ने वहीं पर रुकने का प्लान बनाया और इसके बाद आने वाले चंबल एक्सप्रेस का इंतजार कि या और जैसे ही गाड़ी आई और इन लोगों ने कू दकर जान दे दी।
लोग बोले, बाइक से आए थे स्टेशन
कु छ प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया, कि प्रेमी जोड़े आत्महत्या करने के इरादे से ही रेलवे स्टेशन पर आए थे। यह लोग बाइक से स्टेशन पहुंचे और काफी समय तक एक साथ ही देखे गए थे। वहीं इनकी बाइक स्टेशन की पार्किंग पर खड़ी मिली। वहीं गुरुपूर्णिमा होने के चलते स्टेशन पर भीड़ अधिक थे इसलिए इन्हें मौका नहीं मिल पाया। सोमवार की शाम जब चंबल एक्सप्रेस दतिया प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंची तो प्रेमी जोड़ों ने हाथ पकड़कर सीधे ही ट्रेन के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़के का धड़ अलग हो गया तो वहीं लड़की की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal