Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नहीं पकड़े गए हत्या आरोपी

ग्वालियर
 
मुरैना जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र के टिलौदा गांव में जमीनी विवाद में चली गोली से दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ऐहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
 
 
पांच दिन पहले जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो चुकी है पंचायत, गांव में पुलिस बल तैनात
असल में गांव में 25 बीघे जमीन को लेकर एक ही परिवार में विवाद है, जिसमें पीड़ित पक्ष दावा कर रहा है कि हमारी है। इसे लेकर 5 दिन पहले गांव में ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन मामला सुलझाया नहीं जा सका।
 
पुलिस अधीक्षक आशीष यादव ने बताया ग्राम टिलौदा में सरपंच रूस्तम सिंह ने अपने आधा दर्जन हाथियारबंद साथियों के साथ लेकर गांव के रामनिवास के खेत पहुंचे। वहां जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दो सगे भाई अजय और देवेंद्र की गोली लगने से घटना स्थल पर ही माैत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है।
 
घटना के बाद गांव में ऐहतियातन जिला मुख्यालय से अतिरिक्ति पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तलाश कर रही है। गांव में स्थिति पुलिस नियंत्रण में है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...