सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा अब सीएम करेंगे, जवाब तलब नहीं सीधी कार्रवाई होगी’
ग्वालियर –
जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा ने सभी विभागों के एचओडी को सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा बैठक के दौरान कही।
ग्वालियर। सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा अब माह के दूसरे मंगलवार को खुद सीएम करेंगे। वह कौन से विभाग की समीक्षा करेंगे, यह भी उसी दिन पता चलेगा। इसलिए बेहतर होगा कि सभी होमवर्क कर लें, जिन शिकायतों का निराकरण संभव नहीं है, उसका पूरा रिकार्ड तैयार करके रखें। क्योंकि सीएम समीक्षा करेंगे तो जवाब तलब नहीं सीधे कार्रवाई होगी।
यह बात जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा ने गुरूवार को सभी विभागों के एचओडी को सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा बैठक के दौरान कही। इस दौरान डॉक्टरों का कहना था कि कुछ शिकायतें तो ऐसी है जिसमें शिकायतकर्ता बार-बार बुलाने पर भी नहीं आते हैं। जबकि सीएम हेल्प लाइन के प्रभारी ने बताया कि 178 कुल शिकायतों में से करीब 130 शिकायतें तो संबल में प्रसूति सहायता का भुगतान नहीं होने को लेकर हैं। जबकि इस योजना में बजट ही नहीं आया है तो कैसे निराकरण किया जाए।
जिला पंचायत सीईओ ने किया पौधारोपण
यह भी पढ़ें
सीएम हेल्प लाइन की स्थितिः
-कुल शिकायतें 178 लंबित
-एल-4 में 62
-एल-3 में 62
40 प्रतिशत विकलांग अध्यापकों को कर दिया अतिशेष
यह भी पढ़ें
-एल-2 में करीब 10
-एल-1 में 57 शिकायतें पेडिंग हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal