ग्वालियर
वीरपुर बांध के भराव क्षेत्र में अतिक्रमण कर बने कुछ मकानों को हटाने के लिए बीस दिन बाद राजस्व टीम फिर मौके पर पहुंची। चूंकि यहां रहने वाले लोगों को एक महीने नोटिस दिए जा चुके थे और अधिकतर मकान खाली थे, इसलिए हल्के विरोध के बाद इन्हें हटा दिया गया। अब जो 12 मकान बाकी रह गए हैं उन्हें भी जल्द हटा दिया जाएगा।

तहसीलदार आरएन खरे के मुताबिक शनिवार सुबह टीम बड़ी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। इन मकानों को 20 दिन पहले भी तोड़ने का प्रयास किया गया था पर भराव क्षेत्र में पानी होने के कारण छोटी जेसीबी मशीन चल नहीं पा रही थी। इसी कारण शनिवार को अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। श्री खरे ने कहा यदि इन मकानों को नहीं हटाया जाता तो तेज बारिश होने पर भराव क्षेत्र में और ज्यादा पानी जमा होता और ऐसे में जनहानि हो सकती थी। तहसीलदार ने जिन दस मकानों को शनिवार को तोड़ा गया है उनमें से सात खाली थे। वीरपुर बांध क्षेत्र में अब जो 12 मकान रह गए हैं उन्हें भी जल्द हटाया जाएगा। इनमें रहने वाले लोगों को तीन दिन का समय और दिया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal