न्याय नही मिला तो करेंगे आत्मदाह
बढ़ता कारवाँ/ राजकुमार सिंह/आर. पी.सोनी/:- सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत तहसीलदार के स्थगन आदेश फुस्स हो गया है वही आदेश का पालन कराने हेतु गढ़वा पुलिस की

उदासीनता दिख रही है अतिक्रमणकारियों एवं पुलिस से त्रस्त महिला आनंदी देवी पति रामकुमार नाई निवासी- खटाई ने तहसीलदार कार्यालय चितरंगी के सामने दिन-रात भूख हड़ताल में बैठी है इसके पूर्व में महिला जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे चुकी है मिली अनुसार अन्नती देवी पति राजकुमार नाई पिता बैजनाथ नाई बगैरह के नाम ग्राम खटाई स्थिति खसरा क्रमांक 737/0.09,738/0.17हे0 के शह भूमिस्वामी है जिसके भूमि पर

अतिक्रमणकारी ज्वाला प्रसाद, छोटेलाल पिता शारदा प्रसाद, कृष्णा पिता नंदलाल, लल्ली देवी पति नंदलाल नाई निवासी खटाई द्वारा अवैध रूप से जबरन नवीन मकान निर्माण कार्य करने रहे जिस विवादित भूमि का तहसील चितरंगी न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उक्त अतिक्रमणकारिर्यों द्वारा किये जा रहे नवीन निर्माण के प्रति तहसीलदार द्वारा रोक लगाया गया है बाबजूद पुलिस के साथ साठगांठ बना तहसील न्यायालय आदेश अवहेलना करते हुये रातदिन कार्य चालू किया वही छत ढलने की तैयारी में है जब कि परेशान महिला अनन्ती स्थगन का पालन करवाने हेतु रिपोर्ट 8 बार गढ़वा थाना 4 बार जिला पुलिस अधीक्षक 1बार जिला कलेक्टर को निर्माण कार्य रोकने आवेदन पत्र दे चुकी है अपनी मांग लेकर के कह रही है न्याय नही मिला आत्महत्या कर लेंगे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal