ग्वालियर -दतिया जिले में 24 जून को सहारा इंडिया कंपनी के शाखा लिपिक आलोक अग्रवाल शाखा का पैसा लेकर पंजाब नेशनल बैंक की सेंवढ़ा शाखा गए। यहां जब वह जमा करने वाली लाइन मे लगे थे तभी दो युवक उनके पीछे खड़े हो गए। एक ने बैग से 51100 निकाल लिए और दूसरा निगरानी करता रहा। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाना सेंवढ़ा मंे की गई। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में यह साबित हुआ कि दोनों ही बच्चे नाबालिग थे।

बैंक में आने वाले लोगों के साथ इस तरह हुई घटनाएं
9 मई 2018 को पीएनबी सेंवढ़ा ब्रांच से सुनील कुमार गुप्ता की जेब से 10 हजार रुपए एक युवक ने निकाले। इसकी भी रिपोर्ट हुई और इस बारे में सीसीटीवी फुटेज भी निकाली गई। इस घटना में भी कम उम्र का एक युवक शामिल था। जो कि अभी तक ट्रेस नहीं हुआ।
4 जून को ही भगुवापुरा पीएनबी में भी एक घटना हुई। इस दौरान जिस व्यक्ति के पैसे निकालने का प्रयास हुआ, उसने खुद की तत्परता से चोर पकड़ लिया और मामला पुलिस तक पहुंचने के पहले ही निपट गया।
सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा बढ़ाया गया है
नरेंद्र सिंह गहरवार, एसडीओपी सेवढ़ा
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal