Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पूर्व मिस ग्वालियर रही युवती के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर पेशी पर आए डाॅक्टर से रुपयों की मांग की

ग्वालियर- पूर्व मिस ग्वालियर रही युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पेशी पर आए दिल्ली के डॉक्टर ने मॉडल के वकील द्वारा मारपीट कर 10 लाख रुपए मांगने की शिकायत की है। घटना 29 अप्रैल 2019 को जिला कोर्ट परिसर में पेशी पर आने के दौरान की है। डॉक्टर ने पहले ऑनलाइन शिकायत की अब दो दिन पहले इंदरगंज थाना में शिकायत की है। डॉक्टर ने एक विदेशी नंबर से कॉल आने और धमकाने की बात भी शिकायत में लिखी है। यह आवाज उसने पूर्व मिस ग्वालियर जैसी बताई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
साउथ दिल्ली गौतम नगर निवासी डॉ. अमित समाधिया अभी दिल्ली के कलावती अस्पताल अस्पताल में पदस्थ हैं। दो साल पहले ग्वालियर की एक मॉडल जो पूर्व में मिस ग्वालियर का खिताब जीत चुकी है ने डॉक्टर पर दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मॉडल ने शहर के दो और व्यवसायियों पर भी कॅरियर बनाने का झांसा देकर गलत हरकत के प्रयास की शिकायत की थी। बाद में वह इस मामले में मुकर गई थी। इंदरगंज थाना पुलिस को डॉ. अमित समाधिया ने बताया है कि इसी दुष्कर्म के आरोप वाले केस में वह 29 अप्रैल को अपने साथी डॉ. संदीप सिंह तोमर के साथ आए थे।
तभी जिला कोर्ट परिसर में दूसरे पक्ष के वकील जयसिंह भदौरिया ने मारपीट कर गाली गलोज की। इससे पहले भी 14 जनवरी को इसी तरह जयसिंह के जूनियर भानू ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसके बाद वह उन्हें आमखो स्थित जयसिंह के ऑफिस ले गया।
यहां कहा गया कि 10 लाख रुपए दे दो, इस केस में बचा लेंगे वरना तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। व्यापारियों पर यौन उत्पीड़न वाले मामले में हमने ही राजीनामा कराया था। बात नहीं मानने पर मेरे साथ फिर मारपीट की गई। इसकी पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद आरोपी जयसिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।
विदेशी नंबर से कॉल आया, धमकाया
डॉ. अमित ने पुलिस को बताया मारपीट की घटना के बाद उसे एक विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आया। इसमें मुझे धमकाया गया। यह आवाज कुछ-कुछ पूर्व मिस ग्वालियर से मिलती जुलती है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
इनका कहना है
डॉ. अमित समाधिया ने लिखित शिकायत की है कि उन्हें कोर्ट परिसर में धमकाया गया है। जिस पर धमकाने वाले के खिलाफ विभिन्ना धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -मनीष डाबर, थाना प्रभारी इंदरगंज
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...