उप स्वास्थ्य केंद्र में अवैध कब्जा बरकरार
बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय से सटे महज लगभग 01 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 30 में डीएफएम मद से लाखो रुपये की लागत से बनकर उप स्वास्थ्य केंद्र तैयार है जो लगभग 1वर्ष से अधिक हो गया है और उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुरीताल में संचालित नही है और वहाँ घनी आबादी होने के बाद भी

खुलने का बाट जोह रहा है और लोगो का कहना है कि उप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनने से क्या फायदा जब बैढन जिला चिकित्सालय जाना ही पड़ता है और अगर संचालित हो जावे तो छोटी – छोटी बीमारी व अन्य उपचार हो सके और उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी – बिजली सब कुछ की व्यवस्था है और बताते है कि उपस्वास्थ्य केन्द्र में 1-2 वर्ष से किसी का अवैध कब्जा है और वार्डवासियों की मुख्य माँग है उप स्वास्थ्य केन्द्र घुरीताल जल्द संचालित हो जिसके लिये बनाया गया है आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ मिले और वही बताते है कि चुने हुये जनप्रतिनिधियो ने भी उप स्वास्थ्य केंद्र को संचालित कराने हेतु कोई प्रयास नही किये अगर प्रयास करते होते तो कब के संचालित दिख रहा होता और दिनभर ताला जड़ा मिलता है ।
*वही स्थानियो ने खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर से माँग की है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र घुरीताल को जल्द से जल्द संचालित कराये जाये ।*
इनका कहना है
*सीएमएचओ श्री पटेल से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया कि कल देख कर बताऊंगा अभी भोपाल में हूं ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal