ग्वालियर- डबरा के पासएक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने आपे को जोर से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया है। । डबरा भितरवार रोड पर एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक रफ्तार से आया और आपे चालक से जा भिड़ा। हादसे में सोनू परिहार, छोटे जाटव सहित तीन लोग घायल हो गए, जहां हादसा हुआ कि वहां से अजय दुबे गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों की हालत देखकर उनको सिविल अस्पताल तक पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुएघायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal