Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास।।

आज दिनांक 28 जून 2019 दिन शुक्रवार को श्री अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली द्वारा पुलिस लाईन पचौर में परेड का निरीक्षण किया गया एवं आगामी त्यौहार एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और समाज में

भयमुक्त सुदृढ़ वातावरण बनाने के लिए तथा आपातकालीन परिस्थ्तियों में स्थिति काबू में रखने को लेकर माॅक ड्रील (बलवा परेड) कार्यक्रम/प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान सभी थाना प्रभारी से लेकर आरक्षक तक के अधिकरि से दंगा नियंत्रण उपकरण का संचालन कराया गया। इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं चैकी प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। बलवा ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की अलग.अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।
*बल्वा के दौरान दोगे गए आश्रू गैस के गोले, की गई फायरिंग*- बलवा को रोकने के लिए प्रषिक्षण के दौरान बलवाई बने पुलिस कर्मियों द्वारा आग लगा दी गई, पुलिस पर पत्थर बरसाए गए, जब पुलिस आगे बडी और बलवाई भीड. को तितर-बितर करने के लिए आश्रू गैस के गोले दागे गये, इसके बाद भीड नही हटी तब लाठी चार्ज एवं हवाई फायरिंग भी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि जिले में शांति व्यवस्था को बनाये रखने तथा उपद्रवी तत्वों को काबू में कर लोगो को सुरक्षा देने संबंधी आवष्यक जानकारी देने के उदेष्य से यह माॅक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से जिले में शांति व्यवस्था कायम रख विकास कार्य निर्विधन रूप से जारी रखा जा सकता है। वही उन्होने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से माॅक ड्रिल के संबंध में नियमित रूप से अभ्यास रखने, हमेसा चैकस रहने तथा भीड को काबू करने के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये गये।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...