ग्वालियर-मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री रहे, बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया का बैग चोरी करने वाले को 22 दिन बाद जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक अन्य साथी अभी फरार है। ये हाल तब है जबकि रेलमंत्री ने खुद इस घटना का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान एनआईटी पांच बी ब्लॉक निवासी पंकज उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।
बता दें कि 4 जून की रात पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया 12721 दक्षिण एक्सप्रेस से ग्वालियर से दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास एसी-दो कोच से जा रहे थे। पांच जून को फरीदाबाद स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद जब उनकी नींद खुली तो देखा कि सीट नंबर 33, 34 के नीचे रखा बैग गायब है। उनके बैग में कपड़ों के अलावा पूर्व सांसद का आईकार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, सीजीएचएस कार्ड समेत करीब 50 हजार रुपए की नकदी थी।
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते जीआरपी निजामुद्दीन ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी फरीदाबाद को भेज दिया। जीआरपी ने घटना के 22 दिन बाद आरोपी पंकज को मुखबिर की सूचना पर रेलवे अंडरपास के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसका दूसरा साथी बिट्टू बहादुर अभी फरार है। बिट्टू कल्याणपुरी झुग्गी दिल्ली का रहने वाला है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal