ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/06/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना” के तहत आज दिनांक 27/06/2019 को बैढन के बिलौंजी सामुदायिक भवन में शादी – विवाह का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें एक जोड़ा

विवाह का फेरा लेने की तैयारी था तभी पूर्व विवाहिता पत्नी – आशा केवट उम्र- 25 वर्ष ने उसका दुबारा शादी का फेरा ले रहे कुछ महिलाओं के साथ पति पकड़कर कोतवाली थाना बैढन ले आयी जहां पर पता चला कि सात वर्ष पूर्व में मुन्नालाल केवट उम्र 35 वर्ष निवासी- सिद्धि पिपरा के साथ आशा केवट का शादी विवाह हुआ था विवाहिता आशा लगभग 1 वर्ष पूर्व में आपसी कलह से छोड़ दिया था जिससे एक 5 वर्ष का बेटा है आशा का मायका जिनहर परसौना है यह बात जैसे आशा केवट को पता चला कि हमारा पति दूसरा शादी कर रहा है तो सामूहिक विवाह में पहुंचकर रोका और पकड़कर कोतवाली ले आये वहीं पर दूसरी नयी होने वाली पत्नी उम्र 23 वर्ष निवासी- जोग्यानी कह रही है कि हमारे मांग में सिंदूर पड़ चुका है और 2 महीने से पिपरा अपने घर में रखा था हम जब भी रहेंगे उसी के साथ रहेंगे भले ही दोनों पत्नियों को साथ क्यो न रहना पड़े हमें मंजूर है वहीं पर ग्राम सरपंच – सचिव की लापरवाही कहे या मिलने वाले 51 हजार रुपये के लालच में यह हुआ है बना जाँच विषय और वही सचिव के ऊपर कानूनी तलवार लटकती नजर आ रही है आखिर में विवाहिता पत्नी होने के कारण यह वाक्या सामने आया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal