Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

झोलाछाप डॉक्टर युवक द्वारा वाट्सप – फेसबुक मैसेज के जरिये अज्ञात नंबर से पत्नी की अश्लील फोटो प्रसारित करने व रुपये की माँग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/06/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस अज्ञात मो. नंबर से पत्नी की अश्लील फोटो प्रसारित करने एवं धमकी देने और पूर्व में जननी एक्सप्रेस वाहन में कार्यरत डॉक्टर बताने वाला युवक को जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के सतत निगरानी में

कोतवाली प्रभारी बैढन पुलिस ने मोरवा थाना अंतर्गत चतरी गांव से दो मोबाइल फोन के साथ मुख्य आरोपी को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार किया जो चितरंगी तहसील के गांगी गाँव मे झोलाछाप डॉक्टर बनकर क्लिनिक चलाता था और साथ- साथ बीएससी- बीएड की पढ़ाई भी करता था ।

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया जो चरगोड़ा निवासी एक व्यक्ति कुछ माह पूर्व ही शादी तोड़ने के लिए आमदा था और उसे अनजान नंबर से उसकी पत्नी को फोटो फेसबुक व्हाट्सएप पर प्रसारित करने की धमकी देता था और पैसे की मांग कर रहा था ।

वही दिनांक 25/06/2019 को प्रार्थी विनोद कुमार वैश्य निवासी- चरगोड़ा ने थाने आकर आवेदन दिया था कि कोई व्यक्ति अनजान नंबर से दिनांक 04/06/2019 से लगातार फोन करता है और मैसेज भेजता है कि तुम्हारी पत्नी से पूर्व में संबंध था और मेरे पास उसके काफी अश्लील फोटो हैं जिसे मैं फेसबुक- व्हाट्सएप में डाल दूंगा नहीं तो मुझे ₹1लाख रुपये दो नहीं दोगे तो दोनों को बदनाम कर दूंगा और लगातार विनोद की मोबाइल में अश्लील बातें वह मैसेज भेज रहा था साथ ही जान से मारने की धमकी देकर ₹ 1लाख रुपये की मांग कर रहा था जिस पर तत्काल कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- मनीष तिवारी द्वारा तत्परता दिखाते हुये थाना बैढन थाना में अप. क्र. 443/19 कायम कर आरोपी की तलाश की जाने लगी जो साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता सुरेश वैश्य पिता- बलिराम वैश्य निवासी के चतरी थाना- मोरवा के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर थाना बैढन लाया गया और आरोपी विनोद की पत्नी का रिश्तेदार ही था पास के गांव में रहता था एवं उसके पति के नंबर पर लगातार दूसरे के नाम की सिम लेकर धमकी अश्लील भरा मैसेज भेज रहा था उसके मोबाइल की जांच करने पर आरोपी द्वारा लगभग 1 दर्जन से अधिक महिलाओं व लड़कियों अपने प्रेमजाल में फंसाकर मैसेज – फेसबुक – वाट्सप के जरिये परेशान करना प्रतीत हो रहा है धारा 387, 507 भा.द. वि. व 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर जिसकी भी जांच अलग से की जा रही है ।

उक्त आरोपी के खिलाफ की गयी कार्यवाही में उपनिरीक्षक- उदय करिहार, प्रधान आरक्षक- संतोष सिंह, डी.एन.सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, आरक्षक – संजय परिहार, प्रवीण सिंह, साइबर सेल प्रभारी प्र. प्रधान आरक्षक – दीपेश पटेल की अहम भूमिका रही है ।

जनहित में जारी :- कोतवाली थाना बैढन प्रभारी द्वारा लोगों से अपील की गयी है कि महिलाये – बच्चियों को यह सावधानी भी रखनी आवश्यक है कि अपनी फोटो सेल्फी गलत हाथों में न जावे और विभिन्न सोशल साइट तथा व्हाट्सएप फेसबुक में अपरिचित को शेयर न करें और जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के जनजागरूकता हेतु गाँव – गाँव रथ चलाये जा रहे है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...