Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल जयन्त सुरक्षा इंचार्ज गणेश प्रसाद पर धारा 354 का मामला हुआ दर्ज पुलिस गिरफ्तारी में कर रही है हीला – हवाली आरोपियो की हो जल्द गिरफ्तारी नही तो होगा आंदोलन काम.संजय नामदेव।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन /जयन्त विगत दिवस एनसीएल परियोजना में सुरक्षा इंचार्ज अधिकारी- गणेश प्रसाद अपने दल – बल के साथ एलसीएच बैरक को खाली कराने का अभियान चल रहा था जो कब्जा धारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन के बगैर सहमति अनुमति के ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है वही पर जयंत के पास बताते है कि मध्य प्रदेश शासन शासकीय भूमि में लगभग 25 से 30 वर्षो से निवासरत है
अतिक्रमण हटाने के नाम पर महिलाओं के साथ मारपीट छेड़छाड़ करने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया गया ।

उक्त निवासरत लोगो के द्वारा प्रकरण दर्ज कराने बाद जल्द गिरफ्तारी की माँग की है वही काम. संजय नामदेव ने जयन्त पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि आरोपियो को जयन्त पुलिस बचाने में लगी हुई है अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नही होगी तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन होगा ।

बताते हैं कि सुरक्षा अधिकारी इंचार्ज – गणेश प्रसाद इस तरह की घटनाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहते है। इसके पूर्व में भी छेड़-छाड़ मारपीट व बदतमीजी करने की ये पहली घटना नहीं है इसके पूर्व में भी कई पीड़ितों के ऊपर इनके द्वारा उल्टा चौकी जयन्त में फर्जी झूठा मामला दर्ज करवाया गया है जयन्त में एक पार्षद भी इनके झूठे मामले से अछूते नही रहे वही उक्त घटनाक्रम को देखते हुये मानवाधिकार एसोसिएशन ने भी कड़ी निंदा करते हुये जल्द आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की है ।

फरियादिया का कहना है कि इनके लोगो के द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है अगर पुलिस ने जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी नही की तो ये अपनी ऊची पहुँच का फायदा उठाकर बचते हुये हमारे तथा हमारे परिवार का नुकसान पहुँचा सकते है ।।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...