ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/06/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन (आईपीएस) के द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 100% कमी लाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं जिसमे एसपी श्री रंजन ने राजीव चौक (माजन मोड़) बैढन खुद खड़े होकर लगभग आज रात 12:30 बजे से लगभग 1:30 बजे रात तक यातायात प्रभारी सूबेदार- दिलीप तिवारी सहित मय

दल-बल के साथ चल रहे कोल परिवहन निर्धारित समय 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक कोल परिवहन हाईवा वाहन चालको द्वारा शराब सेवन कर वाहन निकल रहे चालको का मशीन से जांच की गयी जिसमें वही कुछ 02 पहिया – 04 पहिया वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

वही पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाये और हेलमेट जरूर लगाये और जुर्माना करना मकसद नहीं है केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु 100% प्रयास पूरा रहेगा और वहीं पर हेलमेट न लगाने वालों को पहली बार मे रजिस्टर में मोटर साइकिल नंबर – नाम – पता जरूर लिखें और समझाते हुये ऐसे लोगो को हेलमेट लगाने हेतु जरूर प्रेरित करें ।

वही वाहन चेकिंग के दौरान एक वाक्या सामने आया जब एसपी साहब के आने के पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान एक भाजपा नेता सफारी वाहन में सवार थे वाहन को चेकिंग लिये पुलिस ने रोका तो सफारी वाहन चालक पहले से शराब पी रखा था तभी भाजपा नेता ने अपने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकलने को कहा और पुलिस ने मशीन चेकिंग में पाया गया चौराहे पर चर्चा का बिषय बना रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal