बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार “मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह व निकाह योजना” के तहत आयोजन बैढन के सामुदायिक भवन बिलौंजी में किया जाना है ।

पात्र जोड़ो के लिये आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में अपने ग्राम पंचायत के सचिव को जमा करे और वही नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय में आवेदन करे ताकि निर्धारित समय के अनुसार जोड़ो का पंजीयन किया जा सके।

निर्धारित समय के बाद एवं विवाह -निकाह के दिन कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार्य नही किये जायेगे और विवाह हेतु आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है जिसमें दो – दो वर – वधु के पासपोर्ट साईज फोटो और वर – वधु के आयु संबंधी प्रमाण – पत्र जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मार्कसीट, वोटर आईडी, चिकित्सक द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, समंग्र आईडी, आधर कार्ड, कन्या के प्रचलन युक्त बचत खाता पासबुक छाया प्रति आवश्यक है और विवाह के दिन वर -वधु अपनी पहचान संबंधी दस्तवेज अनिवार्य रूप से लाना सुनिश्चित करेगे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal