Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2019” के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में एक साथ योग कर कलेक्टर ने दिलाया शपथ।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/06/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 2019 के अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर पर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में जिला प्रशासन द्वारा योग संपन्न हुआ और जिसमें जिला शिक्षा विभाग एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की मुख्य भूमिका रही ।

वहीं पर जिले के सामाजिक संगठन – व्यापारी – समाजसेवी कार्यकर्ताओं व जिले के शासकीय – अशासकीय कॉलेज व विभिन्न विद्यालयो के छात्र – छात्राये एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं व विद्यालयों की स्टॉप योग दिवस पर आये हुये लोगो ने लगभग 12 प्रकार के योग के किये गये वही जिले के कलेक्टर – केवीएस चौधरी, नपानि आयुक्त – शिवेन्द्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे, जिला शिक्षा अधिकारी – बृजेश मिश्रा सहित जिले के अन्य अधिकारी – कर्मचारी छात्र-छात्राएं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाये समाजसेवी संगठन व व्यापारी जनप्रतिनिधि योग किये और आये हुये समस्त जनों को कलेक्टर श्री चौधरी ने निरोग रहने के लिये योग करने हेतु शपथ दिलाया गया ।

उक्त योग दिवस पर योग में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार, व्यापार मंडल बैढन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, इंडियन रेडक्रॉस सिंगरौली, शासकीय महाविद्यालय बैढन, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय बैढन, शा.उत्कृष्ट व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढन, सनशाइन स्कूल बैढन, इंडियन चिल्ड्रेन स्कूल बैढन सहित अन्य शा. – अशा. विद्यालयों से अन्य सामाजिक संगठन के समाजसेवी व जिले के अधिकारी – कर्मचारी व जनप्रतिनिधि योग कार्यक्रम में भाग लिये ।

योग संचालन ने शास. उत्कृष्ट विद्यालय अध्यापिका – नीरजा द्विवेदी, योग गुरु सहयोगी- श्यामसुंदर शाह और योग कार्यक्रम में आये हुये समस्त जनों का जिला शिक्षा अधिकारी – बृजेश मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया, वही बताया जा रहा है कि सबसे कम समय मे उक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर *”पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”* सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

उक्त योग दिवस में उपस्थित राजाराम केसरी, डॉ.आर.डी. द्विवेदी, उपायुक्त- आरपी बैस, तहसीलदार- विवेक गुप्ता, कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, डॉ.डी.के. मिश्रा, प्रिंसिपल- आईबी उपाध्याय, बीआरसीसी-अशोक शुक्ला, सहित भारी संख्या में महिलाये -पुरुष व बच्चे शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...