Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क पर खराब खड़े आयशर में बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, आयशर पलटा, क्लीनर की मौत

सड़क किनारे खड़े आयशर ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से आयशर पलटा और उसके पीछे खड़ा क्लीनर नीचे दब गया। घटना में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना रविवार रात 11.30 बजे घाटीगांव एबी रोड पर घेंघोली गांव के नजदीक हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटना के बाद हाइवे पर जाम भी लग गया। करीब 2 से 3 घंटे लगे दुघर्टनाग्रस्त वाहनों को हटाने में जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
 
 
 
गुना के रूठियाई गांव निवासी ओमप्रकाश साहू ट्रांसपोर्टर है। उनके यहां रहीस खान निवासी गुना ट्रक चालक है। ट्रक पर बतौर क्लीनर ट्रांसपोर्टर का छोटा भाई दिनेश साहू पुत्र अमरचन्द्र साहू काम सीख रहा है। रविवार को बीनागंज से यह आयशर ट्रक में धनिया भरकर ग्वालियर दाल बाजार के लिए निकले थे। रात करीब 11.30 बजे घाटीगांव थानाक्षेत्र स्थित घेंघोली गांव के हाइवे पर थे तभी अचानक ट्रक का पहिया डग करने लगा। चालक रहीस ने सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा किया और उसे सही करने लगा इसी बीच दिनेश ट्रक के आगे की तरफ खड़ा हो गया। अभी रहीस कुछ सामान उठाने कुछ दूरी पर गया और इसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (आरजे11जीए-5793) के चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देखा और टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि आयशर आगे तक घिसटा और पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से दिनेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सड़क पर दुघर्टनाग्रस्त ट्रकों के होने से वहां जाम के हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पलटे ट्रक के अंदर से दिनेश के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
3 घंटे रहा हाइवे जाम, क्रेन से हटाए ट्रक
 
 
 
घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाया। पर इस काम में 2 घंटे लग गए। जब तक हाइवे पर दूर-दूर तक जाम लगा रहा। जाम हटने में करीब एक घंटा और लगा, तब जाकर हालात सामान्य हुए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...