ग्वालियर- केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले चार यात्रियों में से एक की मौत मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान हुई थी। इस यात्री की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई है। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय समिति की जांच के बाद हुआ है।

केरला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान तीन यात्रियों ने डबरा से झांसी के बीच दम तोड़ दिया था। जबकि वहीं सुबरय्या (87) की मृत्यु हीट स्ट्रोक के चलते मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान हो गई थी। वहीं रेलवे बोर्ड के निर्देश पर तीन अन्य यात्रियों का बिसरा जांच के लिए आगरा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। ट्रेन में यात्रियों के मौत के कारणों को जानने के लिए रेलवे बोर्ड ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद डॉ. आनंद द्विवेदी, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. गोकुल प्रसाद व डॉ. अरुण उपाध्याय की समिति ने शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार की है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु से 68 लोगों का एक ग्रुप 10 दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए आया था। लौटते समय यह ग्रुप आगरा से कोयंबटूर के लिए जा रहा था। 10 जून को पारा 47 डिग्री के पार था। यात्री स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। इस कारण यात्रियों की डबरा से झांसी के बीच हालत बिगड़ गई। चार में से तीन यात्रियों ने ट्रेन में दम तोड़ दिया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal