Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
पांच दिन पहले ही हुई थी शादी-पत्नी मायके पहली विदा पर गई, पति ने दुखी होकर खुद को पेट में मार ली गोली, रैफर – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पांच दिन पहले ही हुई थी शादी-पत्नी मायके पहली विदा पर गई, पति ने दुखी होकर खुद को पेट में मार ली गोली, रैफर

ग्वालियर

दतिया ग्राम नौनेर में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के पहली विदा पर मायके जाने से दुखी होकर खुद के पेट में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 वहां पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज के जेआर डॉ. प्रदीप राजपूत ने घायल युवक का प्राथमिक उपज झांसी रैफर कर दिया।
ग्राम नौनेर की घटना, पांच दिन पहले ही हुई थी शादी
ग्राम नौनेर निवासी अंकुश (22) पुत्र मातादीन अहिरवार ने रविवार शाम छह बजे घर में रखी बंदूक से गोली मार ली। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अंकुश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजपूत ने मरीज को अंदर ले जाने के बजाए 108 से नीचे उतारकर स्ट्रेचर पर लिटाया और वहीं नर्सों को बुलाकर ट्रीटमेंट किया। ट्रीटमेंट के नाम पर हल्की मरहम पट्टी कर दी और बाहर के बाहर ही घायल को ड्रिप चढ़वा दी।

यही नहीं झांसी रैफर करने के बाद उन्होंने 108 के बजाए उसे प्राइवेट एंबुलेंस से भेजा। जबकि 108 में ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा एक चिकित्सक भी मौजूद रहता है जो कि रास्ते में इलाज करता है। इसके बाद भी घायल को प्राइवेट एंबुलेंस में भेजा गया, जो लापरवाही का इशारा करता है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह ने कहा कि वे संबंधित डॉक्टर से बात कर पता लगा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

पत्नी के मायके जाते ही खुद को मारी गोली
नौनेर निवासी अंकुश का विवाह 11 जून को बरुआ सागर निवासी ज्योति से हुआ था। रविवार को शाम पांच बजे करीब अंकुश का बड़ा भाई राघवेंद्र और मामा कैलाश अंकुश की पत्नी को मायके छोड़ने के लिए चले गए। पत्नी के घर से जाते ही अंकुश कुछ देर तक तो रोता रहा। लेकिन जब दुख बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने घर के अंदर रखी बंदूक से पेट के नीचे गोली मार ली। जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे और उसे घायल हालत में सीधे 108 से जिला अस्पताल ले गए। खबर लिखे जाने तक अंकुश की हालत गंभीर बताई गई थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...